पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना का नामांकन शुरू

By  Preeti Kamal May 23rd 2026 06:20 PM -- Updated: May 23rd 2026 05:21 PM

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जुलाई से लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ वर्चुअल बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि बैठक में कई केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा, “आज हमारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ वर्चुअल बैठक हुई। इस बैठक में कई योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की गई। पिछली सरकार ने कई तरीकों से केंद्र सरकार का विरोध किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2015, 2016 और 2017 में डेंगू से जुड़ा कोई डेटा राज्य सरकार ने साझा नहीं किया था।”

आयुष्मान भारत के लिए नामांकन शुरू हो चुका है

इसके आगे उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के लिए नामांकन शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि जुलाई महीने से लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) केंद्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को द्वितीयक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने टीएमसी पर जमीन आवंटन में देरी का लगाया आरोप

इससे पहले 20 मई को सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि राज्य सरकार भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 27 किलोमीटर जमीन सौंपने को तैयार है। उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पूर्व तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन आवंटन में देरी और बाधा डालने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सहयोग की कमी से राष्ट्रीय सुरक्षा और अवैध घुसपैठ रोकने के प्रयास प्रभावित हुए।

Related Post

Bengal Politics: ज्ञानेश कुमार को Padma Award देने की मांग, SIR विवाद के बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बयान
नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, ममता बनर्जी का कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन; उम्मीदवार के पीछे हटने के बाद ऐलान
WB Bypoll: नंदीग्राम में BJP का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी के करीबी की मां हसीरानी रथ को टिकट; रेजीनगर में शाश्वर सरकार पर भरोसा
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की 28 वर्षीय भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, बीरभूम स्थित घर में मिला शव
बीरभूम के होटल में भीषण आग, 8 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.