Logo

दिल को छू लेने वाली झलक, नन्हे मूसेवाला ने मनाई बड़े भाई की तस्वीर संग होली...

By: GTC News Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 04th 2026 02:00 PM

दिल को छू लेने वाली झलक, नन्हे मूसेवाला ने मनाई बड़े भाई की तस्वीर संग होली...
दिल को छू लेने वाली झलक, नन्हे मूसेवाला ने मनाई बड़े भाई की तस्वीर संग होली...

GTC Bharat: सिद्धू मूसेवाला वो नाम है जो अक्सर सुर्खियों में रहता है। शायद ही कोई लम्हा ऐसा गुज़रा होगा जब मूसेवाला के माता-पिता ने उन्हें याद न किया हो और अपने बेटे को न्याय दिलवाने की गुहार न लगाई हो। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अब तक आस लगाए बैठे हैं कि एक दिन तो उनके बेटे के हत्यारों को सज़ा ज़रूर मिलेगी और उनके दिवंगत बेटे को न्याय मिलेगा।

फ़िलहाल, यह तो नहीं पता कि मूसेवाला के माता-पिता का संघर्ष अभी और कितने दिन बाक़ी है। लेकिन, आज होली का त्योहार है और इस रंगों के त्योहार के मौक़े पर सोशल मीडिया से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर है सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई 'शुभदीप मूसेवाला' की...जिन्हें लोग प्यार से 'छोटा सिद्धू' भी कहते हैं।

आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे छोटे भाई ने अपने चेहरे पर रंग लगाकर बड़े भाई की तस्वीर को अपने नन्हें हाथों से थाम रखा है। शायद, यह तस्वीर भी यह बताने की कोशिश कर रही है कि यह महज़ एक तस्वीर मात्र नहीं है, बल्कि एक अनूठे रिश्ते की मिसाल भी है। इस तस्वीर ने यह संदेश बख़ूबी दिया है कि छोटे सिद्धू ने बड़े भाई के रिश्ते को भी इसी तरह थाम रखा है।

यह कहना ग़लत नहीं होगा कि रब कई बार ऐसे पल भी दिखा देता है जो दिल को एक साथ रुला भी देते हैं और हल्की-सी मुस्कान भी दे जाते हैं। आज ये नन्हें हाथ अपने बड़े भाई की तस्वीर को प्यार से रंग लगा रहे हैं… उसे अभी यह नहीं पता कि जिस चेहरे को वह इतने चाव से देख रहा है, वह उसका अपना ही बड़ा भाई है।

एक बेटे की याद दिल के हर कोने में बसी है, और दूसरे की मासूम मुस्कान आंखों के सामने नई उम्मीद जगा देती है।

लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन हैं दोनों बेटे

दिल में दर्द भी है, लेकिन साथ ही यह गर्व भी है कि हमारे दोनों बेटे लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। दोनों का हिस्सा अनमोल प्यार है और हम रब से हर समय यही दुआ करते हैं कि हमारे बेटे की सोच और उसके प्यार के रंग हमेशा इसी तरह लोगों के दिलों में बसे रहें, क्योंकि कुछ रिश्ते समय के साथ खत्म नहीं होते, वे हमेशा के लिए दिलों की धड़कन बन जाते हैं।