फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आएंगे। सीक्वल में उनका किरदार हमजा अली माज़री के नाम से अपराध की दुनिया में पूरी तरह घुसपैठ करता हुआ दिखाई देता है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि पहले भाग में गैंगस्टर रहमान डकैत (जिसका किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया था) की मौत के बाद हमजा ने कराची के लियारी इलाके में अपना दबदबा बना लिया है और उसे “ल्यारी का बादशाह” कहा जाने लगा है।