वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी रैपर निकी मिनाज (Nicki Minaj) एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनावों के नतीजों के बाद उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के विजेताओं को बधाई दी और अपने आलोचकों पर निशाना साधा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में उन्होंने कहा, "मैं वोट नहीं देती, मैं वीटो करती हूं" (I don’t vote, I VETO)।
निकी मिनाज ने अपनी पोस्ट में ट्रंप के राष्ट्रपति बने रहने, उपराष्ट्रपति के बयान, चुनावी खर्च और धार्मिक मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने उन लोगों पर भी तंज कसा, जिन्होंने कथित तौर पर मशहूर हस्तियों से भरे चुनावी अभियान पर अरबों डॉलर खर्च किए, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली।
निकी मिनाज ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों को दी बधाई
निकी मिनाज ने एक्स पर 13 बिंदुओं में अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, "ट्रंप अभी भी आपके राष्ट्रपति हैं" (Trump is STILL your PRESIDENT)। इसके साथ ही उन्होंने उपराष्ट्रपति की तारीफ करते हुए लिखा, "उपराष्ट्रपति की शानदार समझ" और "ज्ञान ही शक्ति है"।
रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव जीतने वाले नेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य एना पॉलिना लूना और बायरन डोनाल्ड्स का विशेष रूप से नाम लिया। उन्होंने चुनावी अभियान पर खर्च को लेकर आलोचकों पर निशाना साधते हुए लिखा कि मशहूर हस्तियों से भरे एक असफल अभियान पर एक अरब डॉलर खर्च करने का असर अब भी उन्हें परेशान कर रहा है।
Couple things:
1. Trump is STILL your PRESIDENT.
2. The QUEEN is STILL your OBSESSION.
3. Jesus is STILL LORD.
4. Great insight by the VICE PRESIDENT.
5. Knowledge is POWER.
6. Congratulations to all winners! Especially @RepLuna & @ByronDonalds.
7. Blowing a billion on a losing campaign full of celebrities is STILL hurting them.
8. The BARBZ are STILL PRETTY!!!
9. I don’t vote, I VETO✍🏽
10. Stay tuned & STAY MAD.
11. Christians are STILL being killed.
12. Maybe now our people will WAKE UP.
13. Love you 🎀🇺🇸
— Nicki Minaj (@NICKIMINAJ) November 5, 2026
'मैं वोट नहीं देती, वीटो करती हूं'
निकी मिनाज ने अपने प्रशंसकों का जिक्र करते हुए लिखा, "बार्ब्ज अभी भी खूबसूरत हैं।" बता दें कि उनके प्रशंसकों को 'बार्ब्ज' (Barbz) कहा जाता है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं वोट नहीं देती, मैं वीटो करती हूं।" इसके साथ ही उन्होंने आलोचकों को निशाने पर लेते हुए कहा, "जुड़े रहिए और नाराज रहिए।" उनकी पोस्ट में धार्मिक मुद्दों का भी जिक्र रहा। उन्होंने लिखा, "यीशु अभी भी प्रभु हैं" और "ईसाई अभी भी मारे जा रहे हैं।" इसके बाद उन्होंने कहा कि शायद अब उनके समुदाय के लोग जागेंगे।
एलन मस्क और ग्रोक की भी तारीफ की
निकी मिनाज ने अपनी अगली पोस्ट में अरबपति एलन मस्क और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि एलन मस्क अभी भी खरबपति हैं और आलोचक अब भी उनके ऐप पर पोस्ट कर रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शेयरधारक निश्चित रूप से इस बातचीत की सराहना कर रहे होंगे। इसके अलावा उन्होंने मस्क के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ग्रोक (Grok) की तारीफ की। निकी ने इसे शानदार प्रोडक्ट बताते हुए कहा कि इसने उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Last thing:
14. Elon is STILL a trillionaire and you are STILL posting on his app. I’m sure the shareholders appreciate the dialogue.
15. #GrokBot is a phenomenal product that has significantly changed my life for the better. Thank you, @bot 🩷 https://t.co/zVslOx35tx
— Nicki Minaj (@NICKIMINAJ) November 5, 2026
चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर पहुंची थीं निकी मिनाज
बिलबोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, निकी मिनाज मंगलवार को अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर के डेरी स्थित पिंकर्टन एकेडमी के मतदान केंद्र पर पहुंची थीं। वहां पुलिस सुरक्षा के बीच उनकी मौजूदगी रही। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया, लेकिन कुछ मतदाताओं से बातचीत जरूर की। 43 वर्षीय रैपर वर्ष 2026 के दौरान लगातार डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के प्रति अपना समर्थन जाहिर करती रही हैं।
ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन में भी किया था सफर
मध्यावधि चुनावों से पहले निकी मिनाज मिशिगन में एक चुनावी रैली के लिए डोनाल्ड ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन विमान में भी नजर आई थीं। 25 अक्टूबर को पोर्ट ह्यूरॉन में आयोजित रैली के दौरान उन्होंने ट्रंप के समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "राष्ट्रपति ट्रंप, हर बार आपके साथ खड़ा होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं हमेशा आपका समर्थन करती रहूंगी। अगर आप दोबारा चुनाव लड़ते हैं, तो भी मैं आपका समर्थन करूंगी।"
चुनाव में हार के बाद व्हाइट हाउस की पोस्ट चर्चा में
इस बीच, रिपब्लिकन पार्टी को 2026 के मध्यावधि चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद व्हाइट हाउस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर साझा की, जिस पर 'NEVER SURRENDER' यानी 'कभी हार मत मानो' लिखा था।
यह पोस्ट ऐसे समय आई, जब ट्रंप प्रशासन को चुनावी नतीजों के बाद अपनी नीतियों को लेकर राजनीतिक आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें ईरान के साथ जारी युद्ध भी एक प्रमुख मुद्दा बताया गया है।
Add GTC Bharat on Google