नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले सम्मेलन की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने करीब 15,000 पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की लगभग 200 कंपनियों को तैनात किया है। भारत इस बार 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन की थीम 'Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability' रखी गई है। भारत मंडपम में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में कई देशों के शीर्ष नेता और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा/प्रोटेक्टिव डिविजन) मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के लिए कई सरकारी और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था इस तरह बनाई गई है कि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। VVIP मूवमेंट वाले इलाकों के लिए पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में एयरपोर्ट, विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले होटल, भारत मंडपम और संभावित बैठक स्थलों को शामिल किया गया है। प्रमुख स्थानों पर प्रवेश नियंत्रण, सत्यापन, निगरानी और सुरक्षा जांच के इंतजाम किए गए हैं।
STORY | BRICS Summit: 15,000 Delhi Police personnel to be deployed for multi-layered securityDelhi Police has put in place a multi-layered security for the upcoming BRICS Summit, with around 15,000 personnel and 200 companies of paramilitary forces to be deployed across the… https://t.co/0QGIdK2TrC
— Press Trust of India (@PTI_News) September 10, 2026
15 हजार पुलिसकर्मी और 200 कंपनियां तैनात
BRICS सम्मेलन की सुरक्षा के लिए करीब 15,000 दिल्ली पुलिसकर्मियों के साथ लगभग 200 कंपनियों के अर्धसैनिक बलों को लगाया गया है। VVIP रूट और यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। DCP नई दिल्ली सचिन शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टर जोन में बांटकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा तैयारियों के तहत मॉक ड्रिल भी कराई गई हैं और CCTV नेटवर्क की लगातार निगरानी की जा रही है।
खुफिया इनपुट पर भी विशेष नजर
दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, NSG, इंटेलिजेंस ब्यूरो और विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ समन्वय किया है।पड़ोसी राज्यों के साथ भी अंतरराज्यीय समन्वय बैठकें की गई हैं। खुफिया सूचनाओं, सीमा सुरक्षा और कर्मचारियों तथा संसाधनों की आवाजाही को लेकर लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि मिलने वाले कार्रवाई योग्य खुफिया इनपुट पर उचित कार्रवाई की जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए एहतियाती पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है।
#WATCH | Delhi | Around 500 CCTVs are installed in the Tughlak Road area to ensure complete security for the 18th BRICS Summit; Visuals from Delhi Police Control Room Constable Hukum Singh says, "The whole route is covered by CCTVs. Within seconds, we can monitor and take… pic.twitter.com/VwjEaqNgFB
— ANI (@ANI) September 10, 2026
आपात स्थिति के लिए भी तैयारियां
सुरक्षा व्यवस्था में केवल प्रवेश और निगरानी ही नहीं, बल्कि आपात स्थिति से निपटने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। किसी अप्रिय घटना या आपदा जैसी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित निकासी की व्यवस्था तैयार रखी गई है। दिल्ली पुलिस ने VVIP कार्यक्रमों के समय और तारीख के अनुसार अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। पुलिस ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ें और प्रतिबंधों का पालन करें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।
#WATCH | Delhi: Security arrangements have been tightened in the national capital ahead of the 18th BRICS Summit. On this, DCP New Delhi Sachin Sharma says, "Police have been deployed in different sector zones across New Delhi. Drills have been conducted. CCTVs are being… pic.twitter.com/ARoZIPSu7i
— ANI (@ANI) September 10, 2026
बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का अनुभव काम आएगा
दिल्ली पुलिस ने कहा कि भारत में पहले भी G20 शिखर सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के कार्यक्रमों और अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस बार भी लक्ष्य अधिकतम सुरक्षा और न्यूनतम सार्वजनिक असुविधा के साथ BRICS सम्मेलन को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराना है।
#WATCH | Delhi: On the security of the 18th BRICS Summit, Northeastern District's DCP Rahul Alwal said, "The main arrangements for the BRICS Summit have started from today itself. VVIPs will begin arriving in our country today. For this, we have made separate arrangements... We… pic.twitter.com/Pm2jKdHK2w
— ANI (@ANI) September 10, 2026
Add GTC Bharat on Google