प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया-कनाडा सीईओ फोरम में कहा, “आपमें से कई लोग क्रिकेट देखते होंगे। हमें खुशी हुई कि कनाडा ने भारत में चल रहे T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। ठीक T-20 क्रिकेट की तरह, तेज फैसले, निडर बातचीत और मैच जिताने वाली साझेदारियों के साथ भारत और कनाडा मिलकर भविष्य का निर्माण करेंगे। इसी संकल्प के साथ मैं आप सभी को भारत की विकास यात्रा से जुड़ने का निमंत्रण देता हूं।”