Logo

क्रिकेट से कूटनीति तक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-कनाडा संबंधों की बताई नई रणनीति...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 02nd 2026 05:52 PM

क्रिकेट से कूटनीति तक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-कनाडा संबंधों की बताई नई रणनीति...
क्रिकेट से कूटनीति तक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-कनाडा संबंधों की बताई नई रणनीति...

नई दिल्ली, भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया-कनाडा सीईओ फोरम में कहा, “आपमें से कई लोग क्रिकेट देखते होंगे। हमें खुशी हुई कि कनाडा ने भारत में चल रहे T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। ठीक T-20 क्रिकेट की तरह, तेज फैसले, निडर बातचीत और मैच जिताने वाली साझेदारियों के साथ भारत और कनाडा मिलकर भविष्य का निर्माण करेंगे। इसी संकल्प के साथ मैं आप सभी को भारत की विकास यात्रा से जुड़ने का निमंत्रण देता हूं।” 

प्रधानमंत्री ने बताया कि जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग आठ अरब डॉलर रहा। उन्होंने कहा, “हम अपने द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं और उस दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं।” उनके अनुसार, यह लक्ष्य केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए नीतिगत और संरचनात्मक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) के साथ नई दिल्ली में बातचीत भी की। भारत और श्रीलंका में चल रहे आईसीसी पुरुष T-20 विश्व कप में कनाडा का प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण रहा। टीम ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और न्यूजीलैंड के साथ थी।

युवराज सामरा सबसे सफल बल्लेबाज रहे

कनाडा को ग्रुप चरण में अपने सभी चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा और वह कोई अंक हासिल नहीं कर सका। हालांकि, न्यूजीलैंड और यूएई के खिलाफ टीम ने प्रतिस्पर्धी खेल दिखाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में कनाडा के लिए युवराज सामरा (Yuvraj Samra) सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने चार मैचों में 36.00 की औसत से 144 रन बनाए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक शामिल है।

सामरा 19 वर्ष और 141 दिन की उम्र में किसी भी प्रारूप के वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा पुरुष क्रिकेटर बन गए। 2025 में पदार्पण के बाद से कनाडा के लिए 19 T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 18 पारियों में 37.93 की औसत और 161.18 के स्ट्राइक रेट से 569 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रन है।

ताज़ा समाचार
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज का बड़ा ऑपरेशन, 1 मिनट में हिज़्बुल्लाह के 70 ठिकाने तबाह...
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज का बड़ा ऑपरेशन, 1 मिनट में हिज़्बुल्लाह के 70 ठिकाने तबाह...
डार्क थ्रिलर ‘Verity’ की पहली झलक सामने, कहानी में सस्पेंस और रहस्य का तड़का
डार्क थ्रिलर ‘Verity’ की पहली झलक सामने, कहानी में सस्पेंस और रहस्य का तड़का
'टपोरी' बयान पर कायम कंगना रनौत, बोलीं— जिसके हकदार नहीं, उसे ताज नहीं दूंगी...
'टपोरी' बयान पर कायम कंगना रनौत, बोलीं— जिसके हकदार नहीं, उसे ताज नहीं दूंगी...
परिसीमन मुद्दे पर तेलंगाना में सियासी जंग, BJP विधायक का CM रेवंत पर तीखा हमला...
परिसीमन मुद्दे पर तेलंगाना में सियासी जंग, BJP विधायक का CM रेवंत पर तीखा हमला...
ईरान पहली महिला प्रदर्शनकारी को देगा फांसी – आखिर कौन हैं बीता हेमाती?
ईरान पहली महिला प्रदर्शनकारी को देगा फांसी – आखिर कौन हैं  बीता हेमाती?
काली शर्ट पहन सड़कों पर उतरे उदयनिधि स्टालिन, केंद्र पर साधा निशाना
काली शर्ट पहन सड़कों पर उतरे उदयनिधि स्टालिन, केंद्र पर साधा निशाना
महिला आरक्षण पर राजनीति बंद करें, अफवाहें न फैलाएं: रिजिजू की विपक्ष को नसीहत
महिला आरक्षण पर राजनीति बंद करें, अफवाहें न फैलाएं: रिजिजू की विपक्ष को नसीहत
पश्चिम एशिया तनाव का असर: कमोडिटी मार्केट में निवेशकों का बड़ा दांव...
पश्चिम एशिया तनाव का असर: कमोडिटी मार्केट में निवेशकों का बड़ा दांव...
हरियाणा सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में किया संशोधन, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू...
हरियाणा सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में किया संशोधन, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू...
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण समारोह...
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण समारोह...