प्रीति पवार-जैस्मिन लांबोरिया ने रचा इतिहास, CM सैनी बोले- हरियाणा की बेटियों पर देश को गर्व...

कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भिवानी की प्रीति पवार ने 54 किग्रा और जैस्मिन लांबोरिया ने 57 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को हरियाणा और देश के लिए गर्व का पल बताया।

By  Preeti Kamal August 2nd 2026 11:00 AM -- Updated: August 2nd 2026 10:39 AM

चंडीगढ़, हरियाणा: कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। भिवानी की बॉक्सर प्रीति पवार (Preeti Pawar) और जैस्मिन लांबोरिया (Jasmine Lamboria) ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने दोनों खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रीति पवार ने महिलाओं के 54 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, भिवानी की ही जैस्मिन लांबोरिया ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि भिवानी की इन बेटियों ने अपने अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

हरियाणा की बेटियां लगातार बढ़ा रही हैं देश का मान- CM सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रीति पवार और जैस्मिन लांबोरिया की यह उपलब्धि सिर्फ हरियाणा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता राज्य के लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी।

खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने पर जोर

CM सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आधुनिक खेल बुनियादी ढांचा, बेहतर प्रशिक्षण और पारदर्शी खेल नीति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके परिवारों, कोच और भारतीय बॉक्सिंग टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए सफलता के नए मुकाम हासिल करते रहेंगे।

Related Post

CM नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-जोत दिवस पर किया नमन, बोले- अन्याय के खिलाफ खड़े रहने की देते हैं प्रेरणा
फगवाड़ा में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, कारीगरों के सम्मान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन का उद्घाटन, ओम बिरला की मौजूदगी में CM नायब सैनी ने दिया एकजुटता का संदेश
महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज के आधुनिक युग में भी उतने ही प्रासंगिक: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
दुबई पहुंचे हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल, महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में होंगे शामिल
हरियाणा में मेट्रो विस्तार की दिशा में कदम, बल्लभगढ़-पलवल परियोजना की रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.