चंडीगढ़, हरियाणा: कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। भिवानी की बॉक्सर प्रीति पवार (Preeti Pawar) और जैस्मिन लांबोरिया (Jasmine Lamboria) ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने दोनों खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रीति पवार ने महिलाओं के 54 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, भिवानी की ही जैस्मिन लांबोरिया ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि भिवानी की इन बेटियों ने अपने अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिला 54 किलोग्राम मुक्केबाज़ी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा की प्रतिभाशाली बेटी प्रीति पवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।आपकी यह स्वर्णिम उपलब्धि अदम्य साहस, अनुशासन और वर्षों की कठोर साधना का गौरवपूर्ण प्रतिफल है। आपने… pic.twitter.com/qLE92f5DAc
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 1, 2026
हरियाणा की बेटियां लगातार बढ़ा रही हैं देश का मान- CM सैनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रीति पवार और जैस्मिन लांबोरिया की यह उपलब्धि सिर्फ हरियाणा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता राज्य के लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी।
#WATCH | Rohtak, Haryana: Indian boxer Preeti Pawar clinched gold medal in the Women's 54kg category at Commonwealth GamesHer elder sister Sonam says, "I feel incredibly proud; we always knew she would pull it off. Her hard work has finally paid off. We had faith in her… https://t.co/xNE4tvh3Po pic.twitter.com/6oYh1sC9zD
— ANI (@ANI) August 1, 2026
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने पर जोर
CM सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आधुनिक खेल बुनियादी ढांचा, बेहतर प्रशिक्षण और पारदर्शी खेल नीति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके परिवारों, कोच और भारतीय बॉक्सिंग टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए सफलता के नए मुकाम हासिल करते रहेंगे।
Add GTC Bharat on Google