Election Commission: पांच राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग; 9 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

Bypoll 2026: चुनाव आयोग ने पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट समेत कुल 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है। 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी।

By  Laxman September 7th 2026 05:51 PM

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने देश की छह खाली सीटों पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 5 विधानसभा सीटें तथा 1 लोकसभा सीट शामिल है। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 9 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन सीटों पर उपचुनाव होना है, वे संबंधित विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। ऐसे में इन सीटों पर नए जनप्रतिनिधि चुनने के लिए चुनाव कराया जा रहा है।

इन विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव

उपचुनाव वाली पांच विधानसभा सीटों में तमिलनाडु की दो सीटें, पश्चिम बंगाल की दो सीटें और पुडुचेरी की एक सीट शामिल है।

विधानसभा सीटों की सूची:

  • मदुरंतकम — तमिलनाडु
  • धारापुरम — तमिलनाडु
  • थट्टांचावडी — पुडुचेरी
  • रेजीनगर — पश्चिम बंगाल
  • नंदीग्राम — पश्चिम बंगाल

इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को मतगणना के साथ उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला होगा।

नौगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव

विधानसभा सीटों के अलावा असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। यह सीट भी जनप्रतिनिधि के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी।

इस चुनाव के नतीजे असम की राजनीति के लिहाज से भी अहम माने जा सकते हैं। वहीं तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों की तस्वीर भी सामने आएगी।

6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को मतगणना

चुनाव आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी छह सीटों पर एक ही दिन मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। उपचुनाव के नतीजों से इन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की स्थिति और मतदाताओं के रुझान का भी संकेत मिलेगा।

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल
  • नॉटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 09 सितंबर 2026 
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 17 सितंबर 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026
  • मतदान की तिथि: 06 अक्तूबर 2026
  • मतगणना की तिथि: 09 अक्तूबर 2026
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि: 11 अक्टूबर 2026



© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.