जम्मू-कश्मीर के जंगलों में धधकी आग, सलाल वन क्षेत्र में फैली लपटें

अधिकारियों के अनुसार, शुष्क मौसम और तेज हवाओं ने आग को और भड़काने का काम किया है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियां बढ़ गई हैं।

By  Preeti Kamal June 21st 2026 02:40 PM -- Updated: June 21st 2026 01:51 PM

रियासी, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल वन क्षेत्र में रविवार को भीषण जंगल की आग लग गई। सूखी वनस्पतियों, बढ़ते तापमान और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से जंगल के कई हिस्सों में फैल गई।

आग की सूचना मिलते ही वन विभाग और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

शुष्क मौसम और तेज हवाओं से भड़की आग'

अधिकारियों के अनुसार, शुष्क मौसम और तेज हवाओं ने आग को और भड़काने का काम किया है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियां बढ़ गई हैं। आग को आसपास के वन क्षेत्रों तक फैलने से रोकने और नुकसान को कम करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल किसी के हताहत होने या आसपास की आबादी को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि दमकल और वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.