लॉस एंजिल्स: अगर आप Instagram पर एक ही पोस्ट में कई फोटो और वीडियो (कैरोसेल) शेयर करना पसंद करते हैं, लेकिन अपलोड के बाद उन्हें रीऑर्डर (क्रम बदलने) की सुविधा न होने से परेशान थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। इंस्टाग्राम ने इस फीचर को अपडेट कर दिया है।
नए फीचर के तहत यूजर्स अब कैरोसेल पोस्ट में फोटो या वीडियो को आसानी से रीऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए बस इमेज या वीडियो को लॉन्ग-प्रेस करके अपनी पसंद की जगह पर ड्रैग करना होगा।
Ready to level up your photo dumps? ➡️ You can now reorder your pics and vids after posting. pic.twitter.com/6BD5d883Kd
— Instagram (@instagram) March 23, 2026
कैसे करें कैरोसेल रीऑर्डर:
यह फीचर सभी यूजर्स के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक (9to5Mac), यह फीचर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सिर्फ रीऑर्डर करने का फीचर है। यानी आप पहले से मौजूद कैरोसेल में नई फोटो या वीडियो नहीं जोड़ सकते।
गौरतलब है कि अगस्त 2024 में इंस्टाग्राम ने कैरोसेल की लिमिट बढ़ाकर 20 फोटो या वीडियो कर दी थी, जिससे यूजर्स को अपनी स्टोरी को और बेहतर तरीके से पेश करने का मौका मिला।