नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि मालवीय नगर की आग की घटना से उनका हृदय बेहद दुखी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है तथा इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना से मन अत्यंत व्यथित है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को…
— Amit Shah (@AmitShah) June 3, 2026
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे को 'हृदय विदारक' बताया
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे को "हृदय विदारक" बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं के परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को जल्द स्वस्थ करें।
दिल्ली के मालवीयनगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 3, 2026
मृतकों में 15 से अधिक विदेशी नागरिक भी शामिल
दिल्ली पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में 15 से अधिक विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।
उन्होंने बताया कि आठ दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 21 लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल सेवाएं सक्रिय की गईं- रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए और कैट्स एम्बुलेंस सहित सभी आपातकालीन सेवाओं को तत्काल सक्रिय कर दिया गया था।
वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी- सोमनाथ भारती
इस बीच, पूर्व आप विधायक सोमनाथ भारती ने आशंका जताई है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। उनके अनुसार, आग सुबह करीब 8 बजे लगी और रसोईघर से होते हुए ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। फिलहाल प्रशासन ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है।
So far 10-11 people have been sent to Max Hospital, first casualty just taken out…..quilts were spread out to make people jump out of the building. https://t.co/iyWQ5UoY9g pic.twitter.com/iTOFzkmByb
— Somnath Bharti सोमनाथ भारती (@attorneybharti) June 3, 2026
Add GTC Bharat on Google