नई दिल्ली, भारत: सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने दिल्ली विधानसभा परिसर के गेट को तोड़ते हुए अंदर घुसकर सुरक्षा में सेंध लगा दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार से एक व्यक्ति बाहर निकला, उसने परिसर के भीतर एक “फूलों का गुलदस्ता” रखा और फरार हो गया। कार उत्तर प्रदेश नंबर की थी और उसने विधानसभा के गेट नंबर 2 को तोड़ते हुए जबरन प्रवेश किया।
पुलिस ने कार के ड्राइवर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उत्तरी ज़िला पुलिस टीम ने रूपनगर इलाके में एक पिकेट पर गाड़ी को ज़ब्त कर लिया। सरबजीत नाम के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। सरबजीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गेट पर तैनात सीआरपीएफ जवान तेज रफ्तार के कारण कार को पकड़ नहीं सके।
#UPDATE | Delhi Assembly Security Breach | Police have detained three people, including the driver of the car. North District police team seized the vehicle at a picket in the Rupnagar area. A man named Sarabjit has been arrested. Sarabjit is a resident of Pilibhit, Uttar… https://t.co/eaAJdGhTxJ
— ANI (@ANI) April 6, 2026
#WATCH | Delhi: Delhi Commissioner of Police, Satish Golcha, leaves from the Delhi Assembly. A Tata Sierra car with UP registration number broke through Gate No. 2 of the Assembly. Delhi Police arrested the accused and recovered the car. pic.twitter.com/bGXcEhE5Ol
— ANI (@ANI) April 6, 2026
"कार करीब 5 मिनट तक अंदर घूमती रही"
वहां मौजूद एक चश्मदीद ने बताया, “मैंने एक सफेद कार देखी। उसने गेट को टक्कर मारी और विधानसभा में घुस गई। कार करीब 5 मिनट तक अंदर घूमती रही। जब सुरक्षाकर्मी उसकी ओर दौड़े, तो वह तेजी से बाहर निकल गया।”
#WATCH | A car forcibly entered the Delhi Assembly | An eyewitness says, "I saw a white car. It hit the gate and entered the Delhi Assembly. The car was being driven inside for around 5 minutes. After a security personnel ran towards the car, he rushed it and came outside the… https://t.co/gIVuUIi87o pic.twitter.com/vgZIjjxH9C
— ANI (@ANI) April 6, 2026
जानकारी के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी गहनता से जांच जारी है।
#WATCH | Visuals from Delhi Assembly premises after a car with a Uttar Pradesh registration number forcibly entered Gate No. 2, breaking the iron gate. The driver placed a bouquet there and left. The search for the vehicle is ongoing. pic.twitter.com/KoAgU4I3Q0
— ANI (@ANI) April 6, 2026