नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्य और पूर्व विधायक प्रत्याशी दीपक सिंगला तथा अन्य कथित हवाला ऑपरेटरों से जुड़े दिल्ली और गोवा स्थित परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ED ने सोमवार को कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में दीपक सिंगला को गिरफ्तार भी कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि दीपक सिंगला कथित तौर पर दिल्ली और गोवा के बीच आम आदमी पार्टी के फंड के लेनदेन के लिए हवाला ऑपरेशन संभाल रहे थे।
करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी का मामला
अधिकारियों ने बताया कि दीपक सिंगला ने अपने चाचा अशोक कुमार मित्तल, भाई रमन सिंगला और हरीश सिंगला के साथ मिलकर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के साथ 150 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी की।
Delhi: Enforcement Directorate(ED) had arrested AAP leader Deepak Singla in a money laundering case. pic.twitter.com/cihEijT9iH
— IANS (@ians_india) May 18, 2026
रकम सिंगापुर में नियंत्रित कंपनियों को भेजी गई
अधिकारियों के अनुसार, “यह रकम सिंगापुर में नियंत्रित कंपनियों को भेजी गई। यह भी आशंका है कि अपराध से अर्जित धन को हवाला नेटवर्क के जरिए वापस भारत लाया गया और दीपक सिंगला की कथित अवैध गतिविधियों में लगाया गया। इसी PMLA धोखाधड़ी मामले में आज ED ने दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है।”
इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि कथित बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत ED ने दिल्ली स्थित दीपक सिंगला के आवास पर भी छापा मारा।
#WATCH | Delhi: AAP leader Deepak Singla has been arrested by the ED.The Enforcement Directorate (ED) conducted a raid at AAP leader Deepak Singla's residence in an alleged bank fraud case earlier today. pic.twitter.com/2m4jz90VPc
— ANI (@ANI) May 18, 2026
AAP नेताओं ने गिरफ्तारी का किया विरोध
वहीं, AAP नेताओं ने दीपक सिंगला के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP विधायक आतिशी ने भाजपा पर पार्टी का “संगठनात्मक डेटा हासिल करने” की कोशिश करने का आरोप लगाया। आतिशी ने कहा कि गोवा में AAP की बढ़ती लोकप्रियता के बीच यह कार्रवाई की जा रही है और भाजपा ED के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रही है।
आतिशी ने सोशल मीडिया पर साझा किया विडियो
आतिशी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गोवा में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है, इसलिए भाजपा ने अपने वफादार सिपाही ED को यहां भी भेज दिया है। आज सुबह से AAP गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला और कुछ स्वयंसेवकों के घरों पर ED की रेड चल रही है। यह सिर्फ हमारे कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश नहीं, बल्कि भाजपा के लिए हमारा संगठनात्मक डेटा हासिल करने की साजिश भी है।”
Former Delhi CM and LoP in the Delhi Assembly, Atishi says, "The entire country saw how the BJP used the ED against the TMC... After the Bengal elections, the next attack started in Punjab... Leaders like Sanjeev Arora, who refused to join the BJP, were sent to jail. Goa is next… pic.twitter.com/phTsk7miX7
— ANI (@ANI) May 18, 2026
Add GTC Bharat on Google