नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को "बेहद हृदयविदारक" बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग करने की अपील की।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मालवीय नगर में आग लगने से कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।सभी शोकाकुल परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो राहत और बचाव कार्य में हर संभव योगदान दें।घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 3, 2026
इस दर्दनाक घटना से उनका हृदय व्यथित है- प्रियंका गांधी वाड्रा
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना से उनका हृदय व्यथित है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की, साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना बेहद दुखद है और उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
मालवीय नगर, दिल्ली के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु एवं करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 3, 2026
हादसे के बाद 13 घायलों को अस्पताल लाया गया
इस बीच, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद 13 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें तीन लोग आग से बचने के लिए ऊंचाई से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा 28 अन्य लोगों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल और पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Malviya Nagar fire | "Of the 39 patients received at Max Hospital, Saket, 18 were brought dead, 15 are admitted in ICU, including 8 patients on ventilator and in critical condition. 5 patients with minor injuries were treated and discharged following primary medical care. 1… pic.twitter.com/E8uFJ42iUx
— ANI (@ANI) June 3, 2026
40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया
बुधवार सुबह मालवीय नगर स्थित एक होटल-कम-गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई, जिससे कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगानी पड़ी।
People jumped from upper floors to escape flames: Eyewitnesses; as 21 die, 40 rescued in Malviya Nagar fire tragedyRead @ANI Story | https://t.co/SBfPgIKfxx #MalviyaNagarFire #FireIncident #NewDelhi #EyeWitnesses pic.twitter.com/uZtK76am5P
— ANI Digital (@ani_digital) June 3, 2026
सुबह करीब 9:30 बजे पूरी इमारत आग की लपटों में घिरी हुई थी- प्रत्यक्षदर्शी
स्थानीय निवासी शेर खान ने बताया कि शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। लोगों ने नीचे गद्दे बिछाकर कई लोगों और एक छोटे बच्चे को सुरक्षित उतारने की कोशिश की।
एक अन्य स्थानीय निवासी ओम ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे पूरी इमारत आग की लपटों में घिरी हुई थी और लोग अलग-अलग दिशाओं से कूद रहे थे। उन्होंने कम से कम पांच लोगों को इमारत से छलांग लगाते हुए देखा। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वालों में 15 से अधिक विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
#WATCH | Malviya Nagar fire | A local resident, Mansoor, who lives near the spot where the fire incident happened in Malviya Nagar, describes how he and other locals tried to help those trapped inside the building.He says, "My house is directly in front... Around 8:00 PM, we… pic.twitter.com/hQhvmZkt8L
— ANI (@ANI) June 3, 2026
Add GTC Bharat on Google