कोटा, राजस्थान: जेईई एडवांस्ड 2026 में शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। आईआईटी दिल्ली जोन के छात्र शुभम ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया। अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए शुभम कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और साथी छात्रों के सहयोग को जाता है।
उन्होंने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। अपनी मेहनत के साथ-साथ अपने शिक्षकों और साथी छात्रों के योगदान को इसका श्रेय देता हूं। सफलता हासिल करने में दृढ़ संकल्प की बहुत बड़ी भूमिका होती है।" वहीं, आरोही देशपांडे इस परीक्षा की टॉप महिला उम्मीदवार रहीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक हासिल किए और कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वां स्थान प्राप्त किया।
#WATCH | Kota, Rajasthan | Shubham Kumar ranks first in JEE-Advance 2026He says, "I am very excited. I give credit to my hard work and to the contributions of my teachers and fellow students. One's determination plays a huge role in gaining success." pic.twitter.com/FquLa92Zkj
— ANI (@ANI) June 1, 2026
कबीर छिल्लर ने दूसरा, जतिन चाहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरा और जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि टॉप-3 रैंक आईआईटी दिल्ली जोन के छात्रों ने हासिल कीं। इस वर्ष जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,79,694 अभ्यर्थी दोनों पेपरों में शामिल हुए। परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी।
परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवार सफल हुए हैं
परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिनमें 10,107 छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर कमल किशोर पंत ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे JoSAA 2026 काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में जरूर भाग लें। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रवेश जेईई एडवांस्ड 2026 की पात्रता शर्तों और अन्य नियमों के अनुसार होगा।
Add GTC Bharat on Google