चेन्नई: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और राजनेता कमल हासन 7 नवंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मलयालम अभिनेता ममूटी और कई दिग्गज नेताओं ने कमल हासन को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान की सराहना की।
1954 में तमिलनाडु में जन्मे कमल हासन ने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। कई दशकों के सफर में उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई और तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं की 230 से अधिक फिल्मों में काम किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
Happy Birthday to the powerhouse of Indian cinema, @ikamalhaasan Garu! Decades of pushing boundaries, redefining craft, and inspiring generations of filmmakers and actors. Wishing you good health, happiness, and endless creative genius! https://t.co/3MuzG0jmsG
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) November 7, 2026
Warm birthday wishes to my dear friend Kamal Haasan!
A truly gifted artist, @ikamalhaasan has enriched Indian cinema in countless ways, winning hearts across languages and cultures. Beyond his brilliance as an actor and filmmaker, I deeply respect his commitment to secularism, humanism and progressive values. He has always had a special affection for Kerala, and that makes our bond even more special.
Wishing him good health, happiness and many more wonderful years ahead. May he continue to inspire us through his art and politics.
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) November 7, 2026
फिल्मी करियर में छह दशक से अधिक का शानदार सफर
कमल हासन ने महज छह साल की उम्र में 1960 की तमिल फिल्म 'कलाथुर कन्नम्मा' से बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और प्रयोगधर्मी अभिनय के दम पर भारतीय सिनेमा में खास मुकाम हासिल किया।
उनके करियर की प्रमुख फिल्मों में 'नायकन', 'दशावतारम', 'इंडियन', 'हे राम', 'विश्वरूपम', 'विक्रम' और 'कल्कि 2898 एडी' शामिल हैं। खासतौर पर 'नायकन' और 'दशावतारम' में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। दशावतारम में उन्होंने दस अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वह अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और गायक के रूप में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
Happy Birthday Kamal Hassan sir..🔥🥳
#JioHotstarTamil #KamalHaasan #JioHotstar #KamalHassanwatchlist https://t.co/PlZ3CDmxD5
— JioHotstar Tamil (@JioHotstartam) November 7, 2026
राहुल गांधी और ममूटी ने दी जन्मदिन की बधाई
कमल हासन के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और पर्दे के साथ सार्वजनिक जीवन में शानदार काम जारी रखने की कामना की। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी ने भी कमल हासन के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें 'डियर सर' कहकर संबोधित किया। उन्होंने कमल हासन के अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और आने वाले वर्षों में उनकी प्रतिभा के इसी तरह चमकते रहने की कामना की।
Happy birthday, Thiru @ikamalhaasan. Wishing you good health, happiness and many more years of brilliant work, on screen and in public life.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 7, 2026
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की टीम ने भी अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी। टीम ने उन्हें भारतीय सिनेमा की एक सर्वोच्च शक्ति बताते हुए उनके योगदान को सलाम किया। इस मौके पर निर्देशक नाग अश्विन के साथ कमल हासन की एक अनदेखी बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीर भी साझा की गई।
Happy Birthday, Dear @ikamalhaasan Sir! Wishing you good health, happiness and many more years of brilliance. https://t.co/k2VJFpjvXb
— Mammootty (@mammukka) November 7, 2026
एमके स्टालिन और अन्य नेताओं ने भी किया सम्मान
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कमल हासन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना प्रिय भाई बताया। उन्होंने सिनेमा को समृद्ध बनाने के साथ तमिल भाषा की गरिमा और राज्यों के अधिकारों के लिए कमल हासन के योगदान की सराहना की।
திரையுலகில் கலைமொழியைச் செழுமைப்படுத்தியும், அரசியலில் தமிழ்மொழியின் மாண்பு, மாநில உரிமைகள் உள்ளிட்டவற்றுக்காகத் தமது கருத்தாற்றலை வெளிப்படுத்தியும் வரும் அன்புச் சகோதரர், மாநிலங்களவை உறுப்பினர், @maiamofficial-இன் தலைவர் கலைஞானி திரு. @ikamalhaasan அவர்களுக்கு இனிய பிறந்தநாள் வாழ்த்துகள்!
கலையை நேசிப்பதிலும், கருத்துகளைப் பரிமாறுவதிலும் என்றும் இளமை குன்றாத தாங்கள், கலைப்பயணத்தில் மேலும் பல சாதனைகளைப் படைக்கவும், அறிவார்ந்த சிந்தனைகளாலும் அரசியல் செயல்பாடுகளாலும் சமூகத்திற்குச் சிறந்த பங்களிப்புகளை வழங்கவும் வாழ்த்துகிறேன்!
— M.K.Stalin (@mkstalin) November 7, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कमल हासन के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में आगे भी कई उपलब्धियां हासिल करें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केरल के नेता पिनराई विजयन सहित अन्य राजनीतिक हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बेटियों श्रुति और अक्षरा ने जताया प्यार
कमल हासन की बेटियों श्रुति हासन और अक्षरा हासन ने भी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। श्रुति ने उनके प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए उन्हें एक अनमोल कलाकार बताया और सिनेमा के प्रति उनके कभी कम न होने वाले जुनून की तारीफ की। अक्षरा ने भी अपने पिता को अपनी प्रेरणा बताते हुए उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। दोनों बेटियों के संदेशों ने इस खास मौके को और भावुक बना दिया।
जन्मदिन पर नई फिल्म 'संडियार' का पोस्टर जारी
कमल हासन के जन्मदिन पर उनकी प्रोडक्शन कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल (Raaj Kamal Films International) ने उनकी आगामी फिल्म 'संडियार' (Sandiyar) का पोस्टर जारी किया। फिल्म का निर्देशन एसयू अरुण कुमार कर रहे हैं।
पोस्टर में कमल हासन एक दमदार और गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं। निर्माताओं ने जन्मदिन के मौके पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की भी घोषणा की है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। छह दशक से अधिक समय तक भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाए रखने वाले कमल हासन का यह नया प्रोजेक्ट उनके प्रशंसकों के लिए जन्मदिन का खास तोहफा माना जा रहा है।
SANDIYAR
சண்டியர் 🔥
#KamalHaasan #SUArunkumar
#Sandiyar #சண்டியர்
#SandiyarSambavam #HappyBirthdayKamalHaasan #HBDKamalHaasan #CelebratingKamalHaasan
@ikamalhaasan #Mahendran @anirudhofficial @anbariv #SunilKS @amritharam2 #CSBalachandar @AKunjamma @RohanShrestha @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram @APIfilms @homescreenent
— Raaj Kamal Films International (@RKFI) November 6, 2026
Add GTC Bharat on Google