जापान: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। शेफाली ने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए और भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनका यह अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में पहला शतक है। शेफाली की पारी में 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इस शतक के साथ वह एशियन गेम्स के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर भी बन गईं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए और फिर बांग्लादेश को 81 रन पर समेटकर 114 रन से मुकाबला जीत लिया।ऐतिहासिक पारी के बाद शेफाली वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में समय, धैर्य और विश्वास की अहम भूमिका रही। शेफाली ने लिखा कि अपना पहला T20I शतक लगाना उनके लिए शब्दों से परे अनुभव है। उन्होंने कहा कि इसमें काफी समय, धैर्य और विश्वास लगा, लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनके लिए इंतजार करना सार्थक होता है। अब उनकी नजर एशियन गेम्स के फाइनल पर है। View this post on Instagram A post shared by Shafali Verma (@shafalisverma17)49 गेंदों में नाबाद 100 रनबांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और 49 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली। उनके साथ स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में 40 रन का योगदान दिया। भारत ने 195/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 114 रन से जीतकर स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बना ली।T20I में भारत की तीसरी शतकवीरशेफाली का यह शतक भारतीय महिला T20I क्रिकेट में तीसरा शतक बताया गया है। उनसे पहले स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। शेफाली का 49 गेंदों में शतक भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे तेज शतकों में शामिल है।India storms into the finals of #AsianGames women's cricket after defeating Bangladesh in Nisshin, #JapanShafali Verma becomes the first batter to score century; Smriti Mandhana becomes highest run-scorer in women's T20I.#AsianGames2026 #Cricket #TeamIndia #AichiNagoya2026… pic.twitter.com/WD38TgrEok— All India Radio News (@airnewsalerts) September 20, 2026 छक्कों के मामले में भी बनाया बड़ा रिकॉर्डबांग्लादेश के खिलाफ 9 छक्के लगाने के साथ शेफाली ने T20I क्रिकेट में अपने छक्कों की संख्या 104 तक पहुंचा दी। इस पारी में वह स्मृति मंधाना से आगे निकलकर भारत की महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज भी बनीं। 2026 में भी शेफाली का बल्ला लगातार चल रहा है। इस साल उनके नाम 35 छक्के हो चुके हैं, जो महिला T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है।बड़े मुकाबलों में लगातार शानदार प्रदर्शनशेफाली ने हाल के नॉकआउट मुकाबलों में लगातार प्रभावी प्रदर्शन किया है। एशियन गेम्स के इस सेमीफाइनल से पहले भी उन्होंने विश्व कप फाइनल और एशिया कप के नॉकआउट मुकाबलों में महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। बांग्लादेश के खिलाफ 100* रन की पारी ने भारत को सीधे एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचा दिया है। फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा।