उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ में मिशन कर्मयोगी के तहत आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला-2026’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों को क्षमता विकास संस्थानों में बदलने की दिशा में काम करना है।
इस कार्यशाला का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) और भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह और क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष एस. राधा चौहान भी मौजूद रहीं।
UNNATI Capability Index, National Curriculum Design Framework का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान UNNATI Capability Index और National Curriculum Design Framework का शुभारंभ किया गया। इन पहलों का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने, प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सहयोग करना है।
इस अवसर पर सरकारी कार्मिकों के प्रशिक्षण में देश में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मिशन कर्मयोगी के तहत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के विभागों को भी सम्मान दिया गया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) तथा भारत सरकार के Capacity Building Commission के संयुक्त तत्वावधान में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों को क्षमता विकास संस्थानों में रूपांतरित करने के विषय पर आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला 'साधना शृंखला' (23-24 अक्टूबर, 2026) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) @DrJitendraSingh जी एवं CBC की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान जी की भी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर UNNATI Capability Index तथा National Curriculum Design Framework का शुभारंभ किया गया। साथ ही, सरकारी कार्मिकों के प्रशिक्षण में देश में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों तथा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के विभागों को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि Sādhana Shrinkhla - 2026 की यह कार्यशाला विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक अनुभवों, नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को अन्य राज्यों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से सीखने तथा अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश में हुए नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों को जानने-समझने का अवसर मिलेगा।
@CBC_MK
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 23, 2026
दूसरे राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों से सीखने का मिलेगा अवसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘साधना शृंखला-2026’ कार्यशाला विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक अनुभवों, नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को दूसरे राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों को समझने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा। वहीं, अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश में किए गए नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों के बारे में जान सकेंगे। कार्यशाला के जरिए विभिन्न राज्यों के बीच प्रशासनिक अनुभवों के आदान-प्रदान और प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण की वास्तविक सफलता प्रमाण पत्रों की संख्या से नहीं, बल्कि प्रशिक्षण के बाद लिए गए बेहतर निर्णयों, सरल हुई प्रक्रियाओं और नागरिकों को मिलने वाली बेहतर सेवाओं में दिखाई देनी चाहिए।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी https://t.co/nzXQEYQQA7
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 23, 2026
मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाना
मिशन कर्मयोगी केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को अधिक सक्षम, कुशल और नागरिक-केंद्रित बनाना है। इसके तहत प्रशिक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने, कर्मचारियों के कौशल विकास और प्रशासनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान दिया जाता है। लखनऊ में आयोजित यह क्षेत्रीय कार्यशाला इसी दिशा में विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षण संस्थानों को मजबूत बनाने और बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने के प्रयास का हिस्सा है।
Add GTC Bharat on Google