तेहरान, ईरान: अब्बास अराघची ने शुक्रवार को पेंटागन पर ईरान के खिलाफ युद्ध की लागत को लेकर झूठ बोलने और आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। अराघची ने कहा कि इस “जुए जैसे युद्ध” की वजह से अमेरिका को अब तक 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “पेंटागन झूठ बोल रहा है। नेतन्याहू के इस दांव ने अब तक अमेरिका को सीधे तौर पर 100 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया है, जो कि बताए गए आंकड़े से चार गुना ज्यादा है। अमेरिकी करदाताओं पर अप्रत्यक्ष खर्च इससे भी कहीं अधिक है। हर अमेरिकी परिवार पर हर महीने 500 डॉलर का बोझ बढ़ रहा है। ‘इज़राइल फर्स्ट’ का मतलब हमेशा ‘अमेरिका लास्ट’ होता है।”
The Pentagon is lying. Netanyahu's gamble has directly cost America $100b so far, four times what is claimed.Indirect costs for U.S. taxpayers are FAR higher. Monthly bill for each American household is $500 and rising fast.Israel First always means America Last. pic.twitter.com/onailLYFdL
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) May 1, 2026
ईरानी स्पीकर ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका का उड़ाया मज़ाक
इससे पहले गुरुवार को ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ईरान की सीमाएं अमेरिका से कहीं ज्यादा लंबी हैं, इसलिए उसे घेरना आसान नहीं होगा।
उन्होंने पीट हेगसेथ पर तंज कसते हुए कहा, “अगर आप न्यूयॉर्क से वेस्ट कोस्ट और लॉस एंजेलिस से ईस्ट कोस्ट तक दो दीवारें बनाएं, तो उनकी कुल लंबाई 7,755 किमी होगी, जो ईरान की सीमाओं से लगभग 1,000 किमी कम है। ऐसे देश की नाकेबंदी करना आसान नहीं होगा।”
If you build two walls, one from NYC to the West Coast and another from LA to the East Coast, the total length will be 7,755 km, which is still about 1,000 km short of Iran’s total borders. Good luck blockading a country with those borders😁P.S. For Pete Hegseth: 1 km = 0.62 mi pic.twitter.com/MKU2z2Sw5c
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 30, 2026
अमेरिका ने लगभग 25 अरब डॉलर खर्च किए हैं- अमेरिकी रक्षा मंत्री
वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के साथ बहस के दौरान कहा था कि ईरान के खिलाफ युद्ध पर अमेरिका ने लगभग 25 अरब डॉलर खर्च किए हैं, जिसमें मुख्य रूप से हथियार और उपकरणों के रखरखाव पर खर्च शामिल है।
हालांकि, डेमोक्रेटिक नेताओं और कई अर्थशास्त्रियों ने इस आंकड़े को कम बताया है। उनका कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर इसका वास्तविक बोझ 630 अरब डॉलर से लेकर 1 ट्रिलियन डॉलर तक हो सकता है।
US Defense Secretary Pete Hegseth told a Senate committee the Iran war has cost $25bn so far, defending the campaign as lawmakers questioned strategy, costs, and lack of congressional approval https://t.co/pG6JbsdG9q pic.twitter.com/NYkGgH4eqQ
— Al Jazeera English (@AJEnglish) May 1, 2026
युद्ध के पहले छह दिनों में 11.3 अरब डॉलर खर्च हुए- पेंटागन
मार्च में पेंटागन अधिकारियों ने कांग्रेस को बताया था कि युद्ध के पहले छह दिनों में ही 11.3 अरब डॉलर खर्च हो गए थे। यह अनुमान उस 200 अरब डॉलर की मांग से भी कम है, जो डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने शुरू में इस युद्ध के लिए मांगी थी।