Logo

कराची में भीषण जल संकट, 6 दिन से कई इलाकों में पानी सप्लाई ठप...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: May 03rd 2026 05:25 PM

कराची में भीषण जल संकट, 6 दिन से कई इलाकों में पानी सप्लाई ठप...
कराची में भीषण जल संकट, 6 दिन से कई इलाकों में पानी सप्लाई ठप...

कराची, पाकिस्तान: 3 करोड़ से अधिक आबादी वाले घनी आबादी के शहर कराची में भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है। पिछले छह दिनों से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। यह जानकारी The Express Tribune (TET) की रिपोर्ट में दी गई है।

यह संकट 27 अप्रैल को धाबेजी पंपिंग स्टेशनपर बड़े पैमाने पर बिजली गुल होने के बाद शुरू हुआ, जिससे पानी की तीन मुख्य पाइपलाइन फट गईं। लाइन नंबर 5 की मरम्मत पूरी कर ली गई है, लेकिन लाइन नंबर 1 और 2 की मरम्मत छह दिन बाद भी जारी है।

पूरे शहर में पानी की भारी कमी

इस कारण शहर के कई इलाकों—कोरंगी, लांधी, गुलिस्तान-ए-जौहर, गुलशन-ए-इकबाल, लियाकताबाद, PIB कॉलोनी, नाजिमाबाद, मलीर, शाह फैसल कॉलोनी और चनेसार गोठ में पानी की सप्लाई बंद है। कराची जल एवं स्वच्छता निगम (KWSC) ने बताया कि खराबी और मरम्मत कार्य के चलते धाबेजी संयंत्र के सात पंपिंग स्टेशन फिलहाल बंद हैं, जिससे पूरे शहर में पानी की भारी कमी हो गई है।

पानी की आपूर्ति बहाल होने की संभावना- KWSC

KWSC के अनुसार, मरम्मत कार्य जारी है और रविवार से पानी की आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। हालांकि, अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पूरी तरह सामान्य सप्लाई बहाल होने में मरम्मत पूरी होने के 24 घंटे बाद तक का समय लग सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों तक जल आपूर्ति में बाधा बनी रह सकती है, जिससे पहले से जूझ रहे नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

इससे पहले, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने देश के बढ़ते जल संकट से निपटने के लिए एक व्यापक और बहुआयामी राष्ट्रीय रणनीति पेश की। उन्होंने कहा कि जल संकट केवल पानी की कमी नहीं, बल्कि लगातार हो रहे कुप्रबंधन से भी जुड़ा है।

ताज़ा समाचार
पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार: दिव्येंदु अधिकारी
पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार: दिव्येंदु अधिकारी
कराची में भीषण जल संकट, 6 दिन से कई इलाकों में पानी सप्लाई ठप...
कराची में भीषण जल संकट, 6 दिन से कई इलाकों में पानी सप्लाई ठप...
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: समुद्र की गहराइयों में सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: समुद्र की गहराइयों में सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज
NEET UG 2026: 22.79 लाख छात्र आज देंगे परीक्षा, देशभर में 5,400+ केंद्र तैयार...
NEET UG 2026: 22.79 लाख छात्र आज देंगे परीक्षा, देशभर में 5,400+ केंद्र तैयार...
55 साल के करियर पर बोले अनुपम खेर—चेहरे पर उतरती है जिंदगी...
55 साल के करियर पर बोले अनुपम खेर—चेहरे पर उतरती है जिंदगी...
फलता में पुनर्मतदान पर TMC सांसद सौगत रॉय का हमला, बोले—‘यह फैसला ठीक नहीं’
फलता में पुनर्मतदान पर TMC सांसद सौगत रॉय का हमला, बोले—‘यह फैसला ठीक नहीं’
सलमान खान की 'सुकून' वाली फोटो ने जीता फैंस का दिल
सलमान खान की 'सुकून' वाली फोटो ने जीता फैंस का दिल
नतीजों से पहले कोलकाता में हाई अलर्ट, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा...
नतीजों से पहले कोलकाता में हाई अलर्ट, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा...
"लोकतंत्र पर हमला कर रहा विपक्ष": किरण रिजिजू का तीखा वार
"लोकतंत्र पर हमला कर रहा विपक्ष": किरण रिजिजू का तीखा वार
पंजाब: मोहाली पुलिस का बड़ा अभियान: 11 महीनों में 255 मामलों का निपटारा
पंजाब: मोहाली पुलिस का बड़ा अभियान: 11 महीनों में 255 मामलों का निपटारा