नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से इतर हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-रूस आर्थिक सहयोग, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि दोनों नेताओं के बीच Programme for Economic Cooperation 2030 को लागू करने सहित व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत हुई। दोनों देशों ने बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान दुनिया के कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी बातचीत हुई।
Delighted to meet President Putin in Delhi, less than two weeks after our meeting in Bishkek. During today’s meeting we talked about:Closer trade ties, including implementation of the Programme for Economic Cooperation 2030.Cooperation in areas like infrastructure, energy,… pic.twitter.com/nLaMDxnDEc
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा
विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोदी और पुतिन ने भारत-रूस की विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और लोगों के बीच संपर्क समेत द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में जारी संघर्षों समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इन संघर्षों का समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर असर पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि संघर्षों के समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति से ही निकलता है। उन्होंने शांति प्रयासों में सहयोग के लिए भारत की तत्परता भी व्यक्त की।
Addressing the BRICS Business Forum. Strong business partnerships can open new avenues for growth, innovation and shared prosperity.@BricsIndia2026 https://t.co/EUIH6agfI2
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
INNOPROM India को लेकर भी चर्चा
दोनों नेताओं ने INNOPROM India की सफलता का स्वागत किया। यह अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी पहली बार भारत में 9 से 11 सितंबर के बीच आयोजित हुई। मोदी और पुतिन ने प्रदर्शनी का दौरा भी किया और वहां मौजूद प्रतिभागियों से बातचीत की। दोनों ने इसे भारत और रूस के बीच व्यापार तथा औद्योगिक संबंधों के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया।
पुतिन ने PM मोदी को रूस आने का दिया न्योता
बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यात्रा की तारीख राजनयिक माध्यमों से तय की जाएगी। यह मोदी और पुतिन की दो सप्ताह से भी कम समय में दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेता 31 अगस्त को बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे।
PM Modi, Putin discuss Economic Cooperation 2030, closer trade ties on sidelines of BRICS SummitRead @ANI Story | https://t.co/eV5afe4I5h#PMModi #Putin #EconomicCooperation2030 #TradeTies #BRICSSummit #IndiaRussiaTies pic.twitter.com/Y1k5XSOZyx
— ANI Digital (@ani_digital) September 11, 2026
पुतिन को मोदी ने भेंट की तिरुक्कुरल की रूसी प्रति
द्विपक्षीय वार्ता से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को महान तमिल कवि-संत तिरुवल्लुवर (Thiruvalluvar) की प्रसिद्ध कृति तिरुक्कुरल (Thirukkural) का रूसी अनुवाद भेंट किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक महान तिरुवल्लुवर की शाश्वत ज्ञान परंपरा को भाषाओं और सीमाओं के पार पहुंचाती है। तिरुक्कुरल को नैतिक जीवन, शासन और प्रेम जैसे सार्वभौमिक विषयों पर महत्वपूर्ण कृति माना जाता है।
18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को
भारत की अध्यक्षता में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता के दौरान “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” थीम के तहत विकास, नवाचार, सहयोग और स्थिरता पर जोर दिया जा रहा है। BRICS में वर्तमान में 11 देश शामिल हैं—ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात।
BRICS Business Forum में व्यापार, निवेश, वित्त, तकनीक और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS नेताओं, BRICS Business Council और BRICS Women’s Business Alliance के प्रमुखों के साथ समूह तस्वीर में भी हिस्सा लिया।
Add GTC Bharat on Google