अभिनेत्री-राजनेता कंगना रनौत ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की गई अपनी “टपोरी” टिप्पणी को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी और अपने बयान का बचाव किया। मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि वह “सबका सम्मान करती हैं”, लेकिन राहुल गांधी की छवि को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने में विश्वास नहीं रखतीं।