पंजाब के युवाओं के लिए CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 'पंजाब दा करोड़पति' में जीतें 1 करोड़ रुपये

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं के लिए पंजाब दा करोड़पति प्रतियोगिता शुरू करने जा रहे हैं। 15 से 30 साल के युवा इसमें हिस्सा ले सकेंगे। पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत पर आधारित प्रतियोगिता के विजेता को एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

By  Preeti Kamal November 14th 2026 11:05 AM -- Updated: November 14th 2026 11:02 AM

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह युवाओं के लिए 'पंजाब दा करोड़पति' प्रतियोगिता शुरू करने का ऐलान करेंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता को 1 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, 'पंजाब दा करोड़पति' प्रतियोगिता में 15 से 30 साल तक की उम्र के युवा हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को राज्य की भाषा, संस्कृति और विरासत से जोड़ना है।इस प्रतियोगिता में पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। यानी युवाओं को अपनी जानकारी और ज्ञान के दम पर करोड़पति बनने का मौका मिलेगा।

विजेता को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का इनाम

इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवाओं को पंजाब के इतिहास, संस्कृति, भाषा और परंपराओं से जुड़े सवालों का सामना करना होगा। हालांकि, प्रतियोगिता के लिए आवेदन प्रक्रिया, चयन के नियम, आयोजन का प्रारूप और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आने की उम्मीद है।

दोपहर 12 बजे CM भगवंत मान करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। युवाओं की भागीदारी, प्रतियोगिता के नियम और पुरस्कार से संबंधित आधिकारिक विवरण का इंतजार है।

Related Post

पंजाब में 24 लाख परिवारों को बिजली बिल पर बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने किया 518 करोड़ रुपये का जुर्माना और ब्याज माफ
कौन हैं सोनिया मान? पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री से राजनीति तक का सफर, AAP ने राजा सांसी से दिया टिकट
पंजाब: सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत, वकील अब तारीख बदलने की मांग करेंगे
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: AAP ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक 71 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
पंजाब में BJP की बठिंडा रैली के क्या हैं मायने? अकाली दल के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
पंजाब की सियासत में बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे; समर्थकों का जताया आभार

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.