नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के लोगों को दो बड़ी सौगात दी हैं। दिल्ली के 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए करीब 142 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज सेवा भी शुरू होने जा रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार, 10 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलपीजी सिलेंडर योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजना शामिल है। वहीं, आज सुबह 11 बजे यमुना रिवर क्रूज सेवा का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
WATCH LIVE: Delhi Gets Its First Recreational Yamuna Cruise Service I CM Rekha Gupta I Delhi Govt https://t.co/dA7UnwvHUy
— ANI (@ANI) November 10, 2026
15 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ
दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बराबर आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए लगभग 142 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दिवाली पर दिल्ली की माताओं-बहनों और उनके परिवारों की खुशियों में एक और सौगात जुड़ने जा रही है।
सरकार का उद्देश्य घरेलू खर्च कम करना और महिलाओं की बचत बढ़ाना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को नकद राशि सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। यानी सरकार सीधे गैस सिलेंडर वितरित नहीं करेगी, बल्कि उसकी कीमत के बराबर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।
#WATCH | Delhi: On the launch of recreational 'Namo Yamuna River Safari,' CM Rekha Gupta says, "Today, we are all set to witness something truly special here in Delhi: the launch of the 'Namo Yamuna Safari' on the sacred Yamuna River. This initiative is about much more than just a cruise, a safari, or a boat ride; it is a reflection of our deep-rooted faith, love, and devotion toward 'Maa Yamuna'. This is a brand-new experience for the residents of Delhi, the kind of experience for which people previously had to travel to other cities and rivers. With a spectacular light and sound show, engaging recreational activities, and a wide range of amenities for both children and adults, this site has become a truly significant destination. I invite the people of Delhi to come here and experience the 'Yamuna Safari' along the route from Sonia Vihar to Jagatpur. Bring your children to see the sacred Yamuna and enjoy nature..."
— ANI (@ANI) November 10, 2026
किन लोगों को मिलेगा योजना का फायदा?
दिल्ली सरकार की मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं।
- लाभार्थी दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- परिवार के पास वैध और सक्रिय राशन कार्ड होना जरूरी है।
- राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर होना चाहिए।
- आर्थिक सहायता पात्र परिवार के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।
सरकार के मुताबिक, इस योजना से त्योहार के दौरान लाखों परिवारों को रसोई गैस के खर्च में राहत मिलेगी।
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है।
रघुबीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल में 150 MBBS सीटों और 40 PG सीटों वाला मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा।
इसके साथ ही 1,322 बेड का हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा, जिसमें 850 बेड का जनरल अस्पताल और 472 बेड का मातृ एवं शिशु अस्पताल शामिल होगा।
इससे पश्चिमी दिल्ली के लगभग 10 लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, विशेष उपचार और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. @drpankajbjp ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ सुलभ और उन्नत उपचार सुविधाएं शामिल हों।
— Delhi Government (@DelhiGovDigital) November 10, 2026
यमुना में शुरू होगी नमो यमुना रिवर क्रूज सेवा
दिल्लीवासियों के लिए दूसरी बड़ी खुशखबरी यमुना रिवर क्रूज सेवा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 10 नवंबर को इस सेवा का उद्घाटन करने वाली हैं। इस परियोजना को 'नमो यमुना रिवर सफारी' नाम दिया गया है। इसके तहत यमुना नदी में सोनिया विहार से जगतपुर के बीच क्रूज सेवा शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को मनोरंजन का एक नया विकल्प उपलब्ध कराना है। इस परियोजना के शुरू होने से दिल्ली के लोग परिवार के साथ यमुना नदी में क्रूज की सैर कर सकेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इससे राजधानी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारोबार को भी फायदा पहुंचेगा।
क्रूज में एक बार में 30 लोग कर सकेंगे सफर
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, क्रूज में एक बार में करीब 30 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। सोनिया विहार से जगतपुर तक का सफर लगभग 35 से 40 मिनट में पूरा होने का अनुमान है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का प्रस्तावित किराया रखा गया है। क्रूज सेवा के संचालन से पहले इसका ट्रायल भी किया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य यमुना को दिल्ली के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना है।
दिल्ली सरकार की दो बड़ी सौगात
दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार की ये दोनों पहल आम लोगों को राहत और मनोरंजन की नई सुविधा देने के उद्देश्य से लाई गई हैं। एक तरफ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के लिए आर्थिक सहायता से परिवारों का घरेलू बजट बेहतर होगा, वहीं दूसरी तरफ यमुना क्रूज सेवा से राजधानी में पर्यटन को नया आकर्षण मिलने की उम्मीद है।
Add GTC Bharat on Google