मुंबई, महाराष्ट्र: इम्तियाज अली की आगामी फिल्म Main Vaapas Aaunga का पहला गाना ‘Kya Kamaal Hai’ शनिवार को रिलीज़ हो गया। इस गाने में दिलजीत दोसांझ, ए. आर. रहमान और गीतकार इरशाद कामिल का नया सहयोग देखने को मिला है। यह गाना फिल्म का एक अहम म्यूजिकल हिस्सा है, जिसकी थिएट्रिकल रिलीज़ 12 जून 2026 को तय है।
Applause Entertainment और Window Seat Films द्वारा निर्मित इस फिल्म का म्यूजिक Tips Music के तहत जारी किया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैनामुख्य भूमिकाओं में हैं।
Kya Kamaal Hai - Song out now: https://t.co/hPh5lMBB7w#MainVaapasAaunga Releasing in cinemas 12th June. Applause Entertainment presents, A Window Seat Films Production🎬Starring: Diljit Dosanjh, Vedang Raina, Sharvari, Naseeruddin Shah🎥 Directed by Imtiaz Ali🎵 Music by… pic.twitter.com/GurGR1XWZQ
— Applause Entertainment (@ApplauseSocial) April 18, 2026
टीम ने गीत को 'उम्मीद का गीत' बताया
फिल्म के टीज़र को मिली प्रतिक्रिया के बाद निर्देशक इम्तियाज अली ने ‘Kya Kamaal Hai’ को पेश किया, जिसे टीम ने “उम्मीद का गीत” बताया है। यह गाना संघर्ष के दौर में इंसानी रिश्तों पर आधारित है और बंटवारे (Partition) के समय के प्यार और जुदाई से प्रेरित है।
आज का माहौल 1947 के बंटवारे की याद दिलाता है
इम्तियाज़ अली ने कहा कि आज की दुनिया में अस्थिरता और असुरक्षा का माहौल है, जो 1947 के बंटवारे की याद दिलाता है—एक ऐसा समय जिसने दर्द के साथ-साथ अमर प्रेम कहानियां भी दीं। उन्होंने इस गाने को उम्मीद और सकारात्मकता का संदेश बताया।
यह गाना उनके दिल के बहुत करीब- दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ने कहा कि यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है और इसमें एक सच्चाई है जो सुनने वाले को ठहरकर महसूस करने पर मजबूर करती है। उन्होंने ए. आर. रहमान के साथ काम करना सम्मान बताया और इरशाद कामिल के शब्दों की तारीफ की।
Two years ago THEY created magic with Amar Singh Chamkila!! This Baisakhi, A.R. Rahman, Diljit Dosanjh, Imtiaz Ali and Irshad Kamil come together for what promises to be another chartbuster from their upcoming film, Main Vaapas Aaunga. Kya Kamaal Hai, is a ‘song of hope’… pic.twitter.com/CcBzD4inod
— Applause Entertainment (@ApplauseSocial) April 14, 2026
शांति और गहराई का एहसास कराएगा गीत
ए. आर. रहमान ने कहा कि यह सहयोग उनकी रचनात्मक यात्रा का विस्तार है और फिल्म की थीम—जुदाई और विस्थापन—को ध्यान में रखते हुए ऐसा संगीत बनाया गया है जो शांति और गहराई का एहसास कराए।
फिल्म 12 जून 2026 को होगी रिलीज़
गीतकार इरशाद कामिल ने इस गाने को “एक सपना” बताया—प्यार, शांति और उम्मीद से भरी दुनिया का सपना। कुमार तौरानी (Tips Music) ने कहा कि इस तरह का सहयोग भारतीय सिनेमा में संगीत की भावनात्मक ताकत को दर्शाता है। फिल्म ‘Main Vaapas Aaunga’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।