लॉस एंजिलिस, अमरीका: ब्रिटिश लेखक एम. जॉन हैरिसन (M. John Harrison) ने अपने उपन्यास The End of Everything के लिए वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार जीत लिया है। 81 वर्ष की उम्र में यह सम्मान हासिल कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। वह बुकर पुरस्कार जीतने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज लेखक बन गए हैं।
सोमवार को लंदन के ओल्ड बिलिंग्सगेट में आयोजित समारोह में विजेता के नाम की घोषणा की गई। पुरस्कार के रूप में हैरिसन को 50,000 ब्रिटिश पाउंड (करीब 67,000 अमेरिकी डॉलर) की राशि मिलेगी। इस साल बुकर पुरस्कार की जूरी की अध्यक्षता इतिहासकार मैरी बियर्ड ने की। जूरी में कवि रेमंड एंट्रोबस, लेखिका पेट्रीसिया लॉकवुड, समीक्षक रेबेका लियू और ब्रिटिश बैंड पल्प के प्रमुख गायक जार्विस कॉकर शामिल थे।
British author John Harrison has won the 2026 Booker Prize for his novel, ‘The End of Everything,’ a dystopian satire that the prize says probes the limits of human understanding, becoming the oldest winner in the literary award's history at age 81 https://t.co/oS2BePD0DR
— Reuters (@Reuters) November 10, 2026
'The End of Everything' को जूरी ने बताया बहुआयामी उपन्यास
एम. जॉन हैरिसन के उपन्यास 'The End of Everything' की जूरी ने विशेष सराहना की। जूरी के मुताबिक, इस किताब को थ्रिलर, रहस्य, व्यंग्य, डिस्टोपियन साहित्य, रोड नॉवेल या यथार्थवादी उपन्यास के रूप में पढ़ा जा सकता है। जूरी ने कहा कि पाठक इस रचना में अपनी पसंद की विधा के तत्व खोज सकते हैं, हालांकि इसकी कहानी पारंपरिक अंदाज से अलग और अप्रत्याशित मोड़ों के साथ आगे बढ़ती है।
बुकर पुरस्कार में साइंस फिक्शन को मिली खास पहचान
हैरिसन की जीत को साइंस फिक्शन साहित्य के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह संभवतः पहली बार है जब इस विधा के किसी उपन्यास को बुकर पुरस्कार मिला है। इससे पहले 2024 में सामंथा हार्वे के उपन्यास Orbital को बुकर पुरस्कार मिला था। इसकी कहानी अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों के इर्द-गिर्द घूमती है, हालांकि इसे पारंपरिक साइंस फिक्शन की श्रेणी में रखना आसान नहीं है। हैरिसन पिछले पांच दशकों से अधिक समय से साइंस फिक्शन विधा में लेखन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को साहित्य की इस विधा के लिए विशेष पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
81 वर्षीय ब्रिटिश लेखक M. John Harrison ने अपने Dystopian Satire उपन्यास ‘The End of Everything’ के लिए लंदन में आयोजित समारोह में 2026 का Booker पुरस्कार जीता।
लगभग छह दशकों तक अपने लेखन करियर के साथ, Harrison इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार को जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के लेखक बन गए हैं। 198 पृष्ठों का उनका उपन्यास इस वर्ष की Booker पुरस्कार शॉर्टलिस्ट में शामिल सबसे छोटी पुस्तक भी रहा।
#BookerPrize2026 #MJohnHarrison
— SansadTV (@sansad_tv) November 10, 2026
साइंस फिक्शन लेखन में छह दशक का अनुभव
एम. जॉन हैरिसन ने 1965 में अपनी पहली कहानी प्रकाशित की थी। उन्होंने अपने साहित्यिक करियर में उपन्यास, कहानियां और साहित्यिक आलोचनाएं लिखी हैं। उनकी चर्चित रचनाओं में 'विरकोनियम' (Viriconium) सीरीज और 'केफाहुची ट्रैक्ट' (Kefahuchi Tract) ट्रिलॉजी शामिल हैं।
उन्होंने 1971 में विरकोनियम सीरीज की शुरुआत की थी, जिसकी कहानियां एक भविष्य की काल्पनिक पृथ्वी और शहर के इर्द-गिर्द घूमती हैं। वहीं, केफाहुची ट्रैक्ट ट्रिलॉजी 2002 से 2012 के बीच पूरी हुई। दिलचस्प बात यह है कि हैरिसन को पहली बार बुकर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था और पहली ही बार में उन्होंने यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम कर लिया। उनकी यह जीत साइंस फिक्शन साहित्य के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
M John Harrison has become the oldest person ever to win the Booker Prize, at the age of 81 for his dystopian novel "The End of Everything".
When asked about the uses of AI, the author who imagined a future of humanity in his novel said this... https://t.co/vX9Xlf6X4t
— The Telegraph (@ttindia) November 10, 2026
Add GTC Bharat on Google