इससे पहले खबरें आई थीं कि अदालत के हस्तक्षेप के बाद फिल्म का टीजर हटा दिया गया है। हालांकि, निर्माताओं ने इन दावों का खंडन किया है। Sunshine Pictures ने एक बयान जारी कर कहा, “हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि ‘The Kerala Story 2 - Goes Beyond’ के टीजर को हटाए जाने की खबरें पूरी तरह झूठी, निराधार और भ्रामक हैं। मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।