नई दिल्ली, भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह संसद में पास न हो पाए महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर बात कर सकते हैं। इससे पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये दल संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के प्रस्ताव पर एकजुट नहीं हो पाए।
स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने का सपना दिखाया था, लेकिन संसद में जो हुआ, उसने उस इरादे को उजागर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिलाओं की आकांक्षाओं को कुचलने का काम किया।
Prime Minister Narendra Modi will address the nation at 8:30 PM tonight. pic.twitter.com/1lg1catv0A
— ANI (@ANI) April 18, 2026
बीजेपी के लिए समान अधिकार की लड़ाई है- स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि बीजेपी के लिए यह केवल सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि समान अधिकार की लड़ाई है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। शुक्रवार को भाजपा-नेतृत्व वाली सरकार संशोधन बिल को पारित कराने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सकी।
298 पक्ष में, 230 सांसदों ने बिल के खिलाफ मतदान किया
लोकसभा में हुई वोटिंग में 298 सांसदों ने बिल के पक्ष में जबकि 230 ने इसके खिलाफ मतदान किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने पुष्टि की कि यह बिल पारित नहीं हो सका। संसदीय कार्य मंत्रीकिरण रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार अब इससे जुड़े अन्य विधेयकों को आगे नहीं बढ़ाएगी।
महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, जानिए नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं...#WomensReservation #PoliticalClash #IndianPolitics #ParliamentDebate #LeadersReaction #LokSabha #PolicyDebate #Governance #GTCbharat #GTCnews @PreetiAkashwani https://t.co/zJRkDj7C7w
— GTC NEWS (@gtcnewsonline) April 18, 2026
अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर महिलाओं के आरक्षण को रोकने का आरोप लगाया। वहीं विपक्षी नेताओं, जिनमें राहुल गांधी ने भी शामिल हैं, ने कहा कि वे महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में हैं, लेकिन इसे डिलिमिटेशन (सीमांकन) से जोड़ने का विरोध करते हैं।