कोटा, राजस्थान: राजस्थान के कोटा शहर में JEE की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र की है। छात्र पिछले एक वर्ष से अधिक समय से हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
कोटा के डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि छात्र के दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई जवाहर नगर के अनुसार, मृत छात्र की पहचान आर्यन ओझा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का निवासी था।
Kota, Rajasthan: A JEE aspirant, Aryan Ojha, originally from Uttar Pradesh, was found dead after allegedly committing suicide in Kota where he was staying for coachingDSP Yogesh Sharma says, "A student who was preparing for JEE coaching has committed suicide... The family… pic.twitter.com/9HjFxu1Aus
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मामले की जांच जारी है।
Add GTC Bharat on Google