दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में भाजपा को दो-तिहाई से अधिक सीटें मिलेंगी और राज्य में बदलाव अब सिर्फ संभव ही नहीं बल्कि तय है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुए भारी मतदान से साफ संकेत मिलता है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार अब जाने वाली है।
उन्होंने कहा, “2011 में जब 84% मतदान हुआ था, तब लंबे समय से सत्ता में रही वाम सरकार को हटाकर TMC सत्ता में आई थी। इसी तरह इस बार करीब 93% मतदान यह दर्शाता है कि मौजूदा सरकार अब जा रही है और यहां बदलाव हो रहा है।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह “निराश और हताश” हैं।
#WATCH | South 24 Parganas, West Bengal: Defence Minister Rajnath Singh says, "Even in 2011, when 84% voter turnout was recorded, the long-standing Left government was ousted and the TMC government came to power. Similarly, this time, the nearly 93% voter turnout here clearly… pic.twitter.com/TkgAxFAA98
— ANI (@ANI) April 25, 2026
"महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी भाजपा ही दे सकती है"
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि “मां-बहनों को पता है कि उनकी सुरक्षा की गारंटी अगर कोई दे सकता है, तो वह भाजपा या एनडीए सरकार है।” उन्होंने आगे कहा, “पहले चरण में ही हमें लगभग दो-तिहाई समर्थन मिल रहा है, और दूसरे चरण में यह स्वाभाविक रूप से बढ़ेगा। यहां के माहौल को देखिए, आपको खुद समझ में आ जाएगा कि भाजपा को कितना समर्थन मिल रहा है।”
Parivartan is not only possible but is certain in Bengal: Rajnath SinghRead @ANI Story | https://t.co/s2xwm5CBvh#DefenceMinister #RajnathSingh #BengalPolls pic.twitter.com/mAomarQpVO
— ANI Digital (@ani_digital) April 25, 2026
दो-तिहाई बहुमत मिलने की पूरी संभावना- राजनाथ सिंह
रोड शो के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “परिवर्तन संभव ही नहीं, निश्चित है।” इस बीच, 23 अप्रैल को 152 सीटों पर हुए पहले चरण के मतदान में 91.91% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। मतगणना 4 मई को होगी।
TMC पर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप
दूसरे चरण के मतदान (29 अप्रैल) के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है, जहां भाजपा, TMC, कांग्रेस और वाम दलों के नेता रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी और TMC पर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप लगाए।