तेल अवीव, तेहरान: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इजरायल रक्षा बल (IDF) ने शुक्रवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर, ईरान और अमरीका के बीच प्रस्तावित वार्ता भी फिलहाल टाल दी गई है, जिससे क्षेत्र में शांति प्रयासों को झटका लगा है।
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में रातभर कई हमले किए। इजरायली सेना का कहना है कि यह कार्रवाई हिजबुल्लाह द्वारा संघर्षविराम के बार-बार उल्लंघन के जवाब में की गई है। गौरतलब है कि हालिया ईरान-अमरीका समझौते में इजरायल और लेबनान के बीच शत्रुता समाप्त करने की बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद हमले जारी हैं।
16 killed in Israeli strikes in southern Lebanon. pic.twitter.com/irKcK4xsJQ
— Clash Report (@clashreport) June 19, 2026
UPDATE: Israeli military says it 'continues to strike Hezbollah' in southern Lebanon🔴 LIVE updates: https://t.co/FNulMQtSCf pic.twitter.com/6DHavPDbI9
— Al Jazeera Breaking News (@AJENews) June 19, 2026
ईरान-अमरीका वार्ता स्थगित
इस बीच स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अमेरिका, ईरान, कतर और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित वार्ता को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्विट्जरलैंड इन वार्ताओं को सुगम बनाने के लिए तैयार है और बर्गेनस्टॉक में तैयारियों का काम जारी है। हालांकि, फिलहाल वार्ता की नई तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
#BREAKING: US-Iran talks at Bürgenstock will not take place as planned on Friday – Swiss Foreign Ministry pic.twitter.com/flsjm7l3wN
— TRT World Now (@TRTWorldNow) June 19, 2026
जेडी वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा भी टली
व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस फिलहाल स्विट्जरलैंड नहीं जा रहे हैं क्योंकि तकनीकी वार्ताओं की योजना अभी अंतिम रूप नहीं ले पाई है। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल तैयार है और जैसे ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी, वह वार्ता के लिए रवाना हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इस तरह की बातचीत की प्रक्रिया अक्सर जटिल और अप्रत्याशित होती है।
US-Iran talks planned for June 19 at the Burgenstock mountaintop resort in Switzerland will not take place, according to a Swiss foreign ministry statement after US Vice President JD Vance pulled out of the planned trip https://t.co/e3puWa3aqp pic.twitter.com/oMaVOstPvF
— Reuters (@Reuters) June 19, 2026
ईरान की चेतावनी
उधर तेहरान में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि यदि समझौते का कोई पक्ष उल्लंघन करता है, तो उसका जवाब पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार दिया जाएगा। ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए के अनुसार, परिषद ने कहा कि अमेरिका पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता और समझौते के क्रियान्वयन की बारीकी से निगरानी की जाएगी। यदि अमेरिकी पक्ष किसी भी तरह का उल्लंघन करता है तो ईरान उचित जवाबी कदम उठाएगा।
क्षेत्रीय शांति पर सवाल
विशेषज्ञों का मानना है कि लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई और ईरान-अमेरिका वार्ता के स्थगित होने से पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की संभावनाओं पर प्रश्नचिह्न लग गया है। आने वाले दिनों में दोनों घटनाक्रम क्षेत्रीय राजनीति और सुरक्षा पर बड़ा असर डाल सकते हैं।
Lebanon’s National News Agency (NNA) confirms Israeli airstrikes and artillery pounded the Nabatieh region of southern Lebanon overnight into Friday in one of the heaviest assaults of the recent offensive.The official news agency confirms Israel has killed at least 16 people…
— Drop Site (@DropSiteNews) June 19, 2026
Add GTC Bharat on Google