हैलाकांडी, असम: असम के Hailakandi  मंगलवार दोपहर 14:18 बजे रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी, जो काफी कम (शैलो) मानी जाती है। इसका केंद्र अक्षांश 24.823 उत्तर और देशांतर 92.634 पूर्व पर स्थित था।

अधिक जानकारी के लिए लोगों को BhooKamp App डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। National Center for Seismology (NCS) ने X पर जानकारी देते हुए कहा, “07/04/2026 को 14:18:31 IST पर 4.8 तीव्रता का भूकंप, गहराई 5 किमी, स्थान: हैलाकांडी, असम।”

BhooKamp App डाउनलोड करने की सलाह

भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर लगभग 700 किलोमीटर की गहराई तक आ सकते हैं। वैज्ञानिक रूप से इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा जाता है—शैलो (0-70 किमी), इंटरमीडिएट (70-300 किमी) और डीप (300-700 किमी)।