सुरताज ऑफ पंजाब: ‘सुरताज ऑफ पंजाब’ का ग्रैंड फिनाले आज शाम सात बजे होने जा रहा है। इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की किस्मत का फैसला आज होगा। शो के फाइनलिस्ट हार्दिक रावत, प्रभलीन, गुरनाजप्रीत कौर, अर्शदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, नंद, सनी बल्ल और सुमित में से किसी एक के सिर पर ‘सुरताज ऑफ पंजाब’ का ताज सजेगा। जैसे-जैसे शो शुरू होने का समय नजदीक आ रहा है, प्रतियोगियों के दिल की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं।
प्रतियोगियों की बदल जाएगी जिंदगी
शो में बेशक एक प्रतियोगी को ‘सुरताज ऑफ पंजाब’ बनने का गौरव हासिल होगा, लेकिन इस शो में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों की किस्मत पूरी तरह बदल जाएगी। GTC पंजाबी द्वारा प्रतियोगियों को यह मंच प्रदान किया गया है, जहां उन्होंने दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा को दिखाया है। इस शो के जरिए इन प्रतियोगियों को एक नई पहचान मिली है और इस शो से निकलने के बाद उन्हें गायकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के और भी कई मौके मिलेंगे।
जजों ने परखी प्रतिभागियों की प्रतिभा
शो के जज जयदेव कुमार, ज्योतिका टांगरी और गुरमीत सिंह ने अलग-अलग राउंड में प्रतिभागियों के गायन कौशल को परखा। प्रतियोगियों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से जजों का दिल जीतने की कोशिश की और अब मुकाबला ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ग्रैंड फिनाले में कौन-सा प्रतिभागी जजों और दर्शकों का दिल जीतकर ‘सुरताज ऑफ पंजाब’ का विजेता बनेगा?
आप इस रोमांचक मुकाबले को देखना बिल्कुल न भूलें—‘सुरताज ऑफ पंजाब’ का ग्रैंड फिनाले, 1 अगस्त, शनिवार शाम 7 बजे, सिर्फ GTC पंजाबी पर।
Add GTC Bharat on Google