Logo

Dhurandhar-2 में अतीक अहमद का जिक्र, चुनावी बयानबाजी को मिली धार...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 21st 2026 02:06 PM

Dhurandhar-2 में अतीक अहमद का जिक्र, चुनावी बयानबाजी को मिली धार...
Dhurandhar-2 में अतीक अहमद का जिक्र, चुनावी बयानबाजी को मिली धार...

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने फिल्म 'Dhurandhar: The Revenge' को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस फिल्म को देखने जा रहे हैं, वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वोट देंगे।

मीडिया से बातचीत में सरमा ने कहा, “देखिए कितने लोग फिल्म देखने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि दुनिया भर में BJP-RSS के समर्थक हैं। जो लोग ‘धुरंधर’ देखने जा रहे हैं, वे BJP को ही वोट देंगे। यह हमारे लिए अच्छा है।”

कांग्रेस का आरोप—फिल्म के जरिए नफरत फैलाने की कोशिश

वहीं कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने फिल्म की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘नफरत फैलाने वाला प्रोपेगेंडा’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के जरिए एक खास समुदाय के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई है।

अनवर ने कहा, “फिल्म बनाने वालों ने देश में नफरत फैलाने का ठेका लिया है। इसमें दिखाई गई हिंसा के जरिए एक समुदाय के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है, जो BJP के एजेंडे का हिस्सा है।”

पाकिस्तान को फायदा होने का दावा

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि इस तरह की फिल्मों से पाकिस्तान को फायदा हो सकता है। उन्होंने मुहम्मद अली जिन्ना का जिक्र करते हुए कहा कि आज जो माहौल बनाया जा रहा है, वह उसी सोच को मजबूत करता है कि हिंदू और मुसलमान साथ नहीं रह सकते।

अतीक अहमद के चित्रण पर भी विवाद

अनवर ने फिल्म में गैंगस्टर अतीक अहमद को ISI एजेंट दिखाए जाने पर सवाल उठाते हुए इसे ‘झूठा और भ्रामक’ बताया।

पूर्व DGP का समर्थन—“सच कड़वा होता है”

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के पूर्वडीजीपी एस. पी. वैद ने फिल्म का बचाव किया। उन्होंने कहा, “सच कड़वा होता है। अतीक अहमद एक गैंगस्टर था और उसके पाकिस्तान कनेक्शन की बातें पहले भी सामने आ चुकी हैं। फिल्म में जो दिखाया गया है, वह हकीकत पर आधारित है।”

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बना लिया है। यह फिल्म 2025 की हिट ‘धुरंधर’ का सीक्वल है और शुरुआती प्रतिक्रिया के अनुसार दर्शकों और समीक्षकों दोनों को पसंद आ रही है।




TAGS : RSS  |  Assam  |  BJP  |  Congress