नई दिल्ली: हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 के दौरान कांग्रेस के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे को दोहराने वाले यूरोपीय समाजवादी नेता जियाकोमो फिलिबेक के बयान पर अब इटली की राजनीति में भी प्रतिक्रिया सामने आई है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की गठबंधन सहयोगी और फोर्जा इटालिया की वरिष्ठ नेता डेबोरा बर्गामिनी ने फिलिबेक की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि भारत जैसे देश को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाना उचित नहीं है।
बर्गामिनी ने कहा कि भारत में 97 करोड़ मतदाताओं को वोट देने का अधिकार है और देश के पास अपने राजनीतिक संस्थान तथा न्यायपालिका हैं, जो घरेलू विवादों का समाधान करने में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष रणनीतिक साझेदारी वाले मित्र देश के आंतरिक राजनीतिक विमर्श में यूरोपीय नेताओं को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
Inappropriate for Europeans to lecture India: Meloni ally bashes Italian leader's 'vote theft' remarks
• Forza Italia leader Deborah Bergamini has publicly criticised fellow Italian politician and Party of European Socialists (PES) Secretary-General Giacomo Filibeck over his remarks on Indian democracy, saying it was inappropriate for Europeans to lecture a country with 970 million voters on democratic principles.
🔗https://t.co/yaZUOyMXhg
— IANS (@ians_india) November 16, 2026
बर्गामिनी ने फिलिबेक को क्या नसीहत दी?
डेबोरा बर्गामिनी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात और आरोप रखने की आजादी है, बशर्ते वे उन्हें प्रमाणित कर सकें। लेकिन किसी मित्र देश की घरेलू राजनीतिक बहस में बाहरी राजनीतिक प्रतिनिधियों का हस्तक्षेप उचित नहीं है।
उन्होंने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत सहयोग है। ऐसे में किसी यूरोपीय राजनीतिक प्रतिनिधि को भारत के लोकतंत्र पर टिप्पणी करते समय इस रिश्ते और देश की संस्थागत व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए।
बर्गामिनी इटली की सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा फोर्जा इटालिया की वरिष्ठ नेता हैं। उनकी यह प्रतिक्रिया फिलिबेक के उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने भारत में लोकतंत्र को खतरे में बताया था और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अभियान का समर्थन किया था।
Member and National Deputy Secretary of Forza Italia, Deborah Bergamini (@DeborahBergamin ) posts on Facebook, "An Italian representative of the European Socialist and Democratic Party, participating in a meeting organized by the Indian Congress Party, attacked the BJP of Prime Minister Modi, saying: "Vote thieves, get out of the chair." This is because in India, the opposition attacks the majority for a long-awaited electoral roll revision, to eliminate duplicates, deceased individuals, and transferred people. I believe that in a democracy, everyone is free to raise the theses and accusations they believe. Provided they can prove them. And in cases like this, it is inappropriate to enter into an internal political debate of a great friendly country, with which our nation has established a special strategic Partnership, developing an intense cooperation in all sectors.Moreover, as Europeans, we consider it inappropriate to give lessons on democracy to a country that has 970 million citizens voting. India has its political institutions and its judiciary: any conflict and contestation must be resolved by following and respecting the rules of democracy."
(Roughly translated from Italian)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 16, 2026
जियाकोमो फिलिबेक ने भारत के लोकतंत्र पर क्या कहा था?
पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (PES) के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक ने हैदराबाद में आयोजित भारत समिट के दौरान राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत की रक्षा कर रहे हैं और मतदाता सूचियों को साफ-सुथरा तथा पारदर्शी बनाने के उनके अभियान का समर्थन किया जाना चाहिए।
फिलिबेक ने अपने संबोधन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और इसकी रक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा का सबसे अच्छा तरीका राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ खड़ा होना है।
इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस के चर्चित नारे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ को भी दोहराया और इसका अंग्रेजी अनुवाद ‘Vote thief, leave your seat’ बताया। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली का भी जिक्र किया और कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों को आवाज उठानी होगी।
भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
फिलिबेक के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर विदेशी नेताओं के जरिए भारत के आंतरिक राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप कराने का आरोप लगाया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब किसी विदेशी व्यक्ति की ओर से भारत का अपमान किया जा रहा था, तब राहुल गांधी हंसते और तालियां बजाते दिखाई दिए।
रिजिजू ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि क्या किसी ने कभी किसी विदेशी व्यक्ति द्वारा भारत का अपमान किए जाने पर किसी भारतीय को हंसते देखा है?
Attacking BJP is very different from attacking Indian democracy. We are political opponents not enemies. One must learn to respect the mandate of the people. https://t.co/XbQVmYFhTL
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 16, 2026
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह मोदी सरकार को हटाने के लिए विदेशी समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के अलावा तेलंगाना में पार्टी और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेताओं ने भी भारतीय राजनीति में विदेशी नेताओं की भागीदारी पर सवाल उठाए।
विपक्ष ने किया फिलिबेक के बयान का बचाव
वहीं, विपक्षी नेताओं ने फिलिबेक की टिप्पणी का बचाव किया। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि फिलिबेक को भारत के बारे में अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है।
राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि मोदी इटली की प्रधानमंत्री को ‘मेलोडी’ चॉकलेट दे सकते हैं, तो इटली का कोई नेता भारत आकर देश के बारे में अपनी बात भी रख सकता है। उन्होंने भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकारों से जुड़ा मुद्दा है, न कि किसी विदेशी शक्ति का मामला।
क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय भारत समिट 2026 के दौरान शुरू हुआ था। इस सम्मेलन में 70 से अधिक देशों के करीब 1,000 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में लोकतंत्र, भू-राजनीति, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
कांग्रेस द्वारा आयोजित इस समिट में फिलिबेक के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे को दोहराने के बाद भाजपा ने इसे भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप करार दिया। अब इटली की सत्तारूढ़ गठबंधन की नेता बर्गामिनी की प्रतिक्रिया ने इस राजनीतिक विवाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चा का विषय बना दिया है।
Add GTC Bharat on Google