बनिहाल, जम्मू-कश्मीर: रामबन जिले के बनिहाल इलाके में भूस्खलन के कारण शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा बंद हो गया। इस घटना के बाद यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालांकि, मामले में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।
स्थिति पर बात करते हुए DSP ट्रैफिक बनिहाल सुरिंदर पाल सिंह ने लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा, “लोग ट्रैफिक एडवाइजरी चेक करने के बाद ही ड्राइव करें और मौसम की जानकारी लेकर ही घर से बाहर निकलें।” उन्होंने बताया कि मौके पर मैनपावर और मशीनरी तैनात कर दी गई है और मलबा हटाकर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
#WATCH | Ramban, Jammu and Kashmir: Banihal DSP Traffic Surinder Pal Singh said, "The appeal to the people is to drive after checking the traffic advisory... People are advised to step out of their homes only after checking the weather. Manpower and machinery have reached the… https://t.co/arvrqexLNB pic.twitter.com/xhwMDm17Fs
— ANI (@ANI) April 4, 2026
यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा
इससे पहले 27 मार्च को भी रामबन में इसी हाईवे पर बड़े पत्थर गिरने के कारण यातायात बाधित हुआ था। चेनाब नदी के किनारे चंदरकोट मस्जिद और जैसवाल ब्रिज के बीच सड़क पर बोल्डर गिरने से स्थिति और बिगड़ गई थी। SSP ट्रैफिक NHW राजा आदिल हमीद गणई के अनुसार, पहाड़ी की तरफ वाली सड़क (अप-ट्यूब) भूस्खलन के कारण बंद थी और ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया था। लेकिन दोपहर में डाउन-ट्यूब पर भी पत्थर गिरने के बाद यातायात पूरी तरह रोकना पड़ा।
इस वजह से दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। SSP ने बताया कि NHAI की टीम भारी मशीनों की मदद से पत्थरों और मलबे को हटाने में जुटी है और यातायात बहाल होने में कुछ और समय लग सकता है।