नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पार्टी के राज्यसभा के दो-तिहाई सदस्य अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा, “हमने निर्णय लिया है कि हम, जो राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य हैं, भारत के संविधान के प्रावधानों का उपयोग करते हुए स्वयं को BJP में विलय करते हैं।”
#WATCH | 2/3rd MPs of AAP in Rajya Sabha announce merging with the BJP. AAP MP Raghav Chadha says, "There are 10 AAP MPs in the Rajya Sabha, more than 2/3rd of them are with us in this. They have signed and this morning we submitted the signed letter and documents to the Rajya… pic.twitter.com/mn4kuYs2ht
— ANI (@ANI) April 24, 2026
राघव चड्ढा AAP छोड़ BJP में हुए शामिल
यह घोषणा भारतीय राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के रूप में देखी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव चड्ढा ने AAP से इस्तीफा देकर BJP जॉइन कर ली है, जिससे पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद भी उजागर हुए हैं।
इस घटनाक्रम से आम आदमी पार्टी की राज्यसभा में स्थिति पर असर पड़ सकता है, वहीं BJP को राजनीतिक रूप से मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।