नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने पार्टी की अहम संसदीय बैठक में शामिल नहीं होने वाले सांसदों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) के कुछ सांसदों के पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।
दिल्ली स्थित पार्टी के संसदीय कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई ने बताया कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सभी सांसदों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनिल देसाई ने कहा, “बैठक समाप्त हो गई है और आज ही कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया है। जिन सांसदों ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया, उनसे पूछा जाएगा कि वे क्यों नहीं आए। सभी गैरहाजिर सांसदों को नोटिस जारी किया जाएगा।”
बैठक में 6 सांसद रहे गैरहाजिर
इसके आगे सांसद ने कहा कि सांसदों से पूछा जाएगा कि उन्हें बैठक की सूचना दी गई थी, संदेश भेजा गया था, व्हाट्सऐप पर भी जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद उन्होंने अनुपस्थित रहने का कोई कारण नहीं बताया। बैठक में शामिल हुए सांसद राजाभाऊ पराग प्रकाश वाजे ने बताया कि पार्टी के छह सांसद बैठक में उपस्थित नहीं थे। हालांकि, अनुपस्थित सांसदों के नाम तत्काल सार्वजनिक नहीं किए गए।
VIDEO | Delhi: Shiv Sena (UBT) MP Anil Desai after attending parliamentary party meeting, says, "Notice will be served (to MPs who didn't attend the meeting). They will be asked why they didn't attend the meeting despite a whip being issued in this regard."#ShivSenaUBT… pic.twitter.com/xXaCRyFu48
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच बैठक
दिल्ली में आयोजित यह बैठक ऐसे समय हुई जब महाराष्ट्र की राजनीति में तथाकथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत शिवसेना (UBT) के कुछ सांसदों के दल बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बैठक से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कड़ा संदेश देते हुए कहा था, “जो आएंगे वो हमारे, जो नहीं आएंगे वो बेईमान-गद्दार।”
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
बैठक में शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत सहित लोकसभा के नौ सांसद मौजूद रहे। इनमें अरविंद सावंत, अनिल देसाई, संजय जाधव, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर और राजाभाऊ वाजे शामिल थे। बैठक से पहले पार्टी ने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया था।
सांसद संजय राउत ने कहा, "बैठक में लोकसभा के तीन सांसद - अरविंद सावंत, राजाभाऊ वाजे और अनिल देसाई शामिल हुए। मैं राज्यसभा से हूँ। जो सांसद बैठक में शामिल नहीं हुए, उन्हें पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाला पाया गया है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज नोटिस) जारी किया जाएगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा। हम उनकी सदस्यता रद्द कराने की दिशा में भी कदम उठाएंगे।"
#WATCH | Delhi: After Shiv Sena (UBT) parliamentary party meeting, party's Rajya Sabha MP Sanjay Raut says, "...Three Lok Sabha MPs attended the meeting - Arvind Sawant, Rajabhau Waje and Anil Desai. I am from Rajya Sabha. The MPs who did not attend it are found to be in… pic.twitter.com/OPHUF5t33i
— ANI (@ANI) June 18, 2026
शिवसेना (UBT) में बगावत या दल-बदल की आशंका
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गैरहाजिर सांसदों को नोटिस जारी करना इस बात का संकेत है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) किसी भी संभावित बगावत या दल-बदल की आशंका को लेकर सतर्क है और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रही है।
Add GTC Bharat on Google