नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के बीच सोमवार को विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन में मौजूदगी और विभिन्न मुद्दों पर उनकी जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए। विपक्षी सांसद संसद भवन के प्रवेश द्वार के पास एकत्र हुए और हाथों में एक बड़ा बैनर लेकर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था- ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों?’ प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने ‘अमित शाह जवाब दो’ और ‘अमित शाह कहां गायब हैं?’ जैसे नारे भी लगाए।
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने कथित राम मंदिर चंदे के गबन के मुद्दे को भी उठाया। कुछ सांसदों के हाथों में ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लिखे पोस्टर और प्लेकार्ड नजर आए। विपक्ष का कहना है कि वह राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा विवाद पर भी संसद में चर्चा और जवाबदेही की मांग करेगा। यह मुद्दा पिछले सप्ताह पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के संसद परिसर में किए गए एक प्रदर्शन के बाद भी राजनीतिक चर्चा में रहा था।
"Amit Shah Jawab Do": Opposition leaders raise slogans against Home Minister during Parliament protestRead @ANI Story I https://t.co/76lsyF0vv5#AmitShah #Opposition #ParliamentProtest pic.twitter.com/cq7tW4yIdS
— ANI Digital (@ani_digital) August 3, 2026
"Amit Shah Jawab Do": Opposition leaders raise slogans against Home Minister during Parliament protestRead @ANI Story I https://t.co/76lsyF0vv5#AmitShah #Opposition #ParliamentProtest pic.twitter.com/cq7tW4yIdS
— ANI Digital (@ani_digital) August 3, 2026दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर भी अमित शाह से जवाब की मांग
विपक्षी दलों ने 20 जुलाई को दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी उठाने की तैयारी की है। विपक्ष की मांग है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों सदनों में इस मामले पर बयान दें। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष लगातार दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और गोली चलने के आरोपों को लेकर गृह मंत्री से स्पष्टीकरण मांगता रहेगा।
वेणुगोपाल ने प्रस्तावित FCRA संशोधन विधेयक को लेकर कहा कि उन्हें सरकार की ओर से इसे पेश किए जाने की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष सदन में छात्रों से जुड़े मुद्दे पर गृह मंत्री के जवाब की मांग जारी रखेगा।
Watch | दिल्ली : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, के. सी. वेणुगोपाल सहित विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया।विपक्षी सांसदों ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही, राम मंदिर… pic.twitter.com/NoEmLrF06c
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) August 3, 2026
मानसून सत्र के 11वें दिन भी हंगामे के आसार
संसद का मानसून सत्र अपने 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर लगातार टकराव देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित FCRA संशोधन विधेयक को लेकर भी राजनीतिक माहौल गर्म रहने के आसार हैं। विपक्ष जहां दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों पर सरकार से जवाब मांग रहा है, वहीं सरकार की ओर से इन आरोपों पर क्या रुख सामने आता है, इस पर भी नजर रहेगी।
इस बीच, पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली में कथित हमले के बाद संसद का मौजूदा सत्र और भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया है। विपक्षी दल इस मुद्दे को भी सदन में उठा सकते हैं।
Add GTC Bharat on Google