जालंधर, पंजाब: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता रहे भगत चुन्नी लाल का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने जालंधर के बस्ती क्षेत्र स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने की।
भगत चुन्नी लाल के निधन के बाद पंजाब की राजनीति में शोक की लहर है। उनके सम्मान में पंजाब सरकार ने गुरुवार को सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। भगत चुन्नी लाल का जन्म 1 दिसंबर 1932 को सियालकोट में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद उनका परिवार जालंधर आकर बस गया। राजनीति के अलावा उनका खेलों का सामान निर्यात करने का कारोबार भी था। उनके परिवार में चार बेटे और चार बेटियां हैं।
1997 में पहली बार बने विधायक
भगत चुन्नी लाल ने वर्ष 1985 में जालंधर दक्षिण विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद भाजपा के टिकट पर उन्होंने 1997 में जालंधर दक्षिण से चुनाव जीता और पहली बार पंजाब विधानसभा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 2007 और 2012 में भी विधानसभा चुनाव जीते। वर्ष 2011 में वह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष बने। 2012 में परिसीमन के बाद उन्होंने जालंधर पश्चिम सीट से चुनाव जीता।
ਮੇਰੇ ਪਿਤਾ ਜੀ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਚੁੰਨੀ ਲਾਲ ਭਗਤ ਜੀ ਹੁਣ ਸਾਡੇ ਵਿਚਕਾਰ ਨਹੀਂ ਰਹੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ਨਾਲ ਸਾਨੂੰ ਡੂੰਘਾ ਦੁੱਖ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਮਿਤੀ 10 ਸਤੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ 5:00 ਵਜੇਮਾਡਲ ਹਾਊਸ ਰੋਡ ਸ਼ਮਸ਼ਾਨ ਘਾਟ, ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। pic.twitter.com/yaGsHDhTMq
— Mohinder Bhagat (@mohinderbhagat_) September 10, 2026
बादल सरकार में संभाले अहम मंत्रालय
वर्ष 2012 से 2017 के दौरान प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली-भाजपा सरकार में भगत चुन्नी लाल कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने स्थानीय निकाय और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वह पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता भी रहे। उन्होंने वर्ष 2017 में सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। उनके निधन से पंजाब के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
आज शाम होगा अंतिम संस्कार
भगत चुन्नी लाल का अंतिम संस्कार 10 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे जालंधर के मॉडल हाउस रोड स्थित श्मशान घाट, बस्ती शेख में किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने भगत चुन्नी लाल को पंजाब की राजनीति का वरिष्ठ नेता बताते हुए उनके निधन को परिवार के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।
ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਭਗਤ ਚੁੰਨੀ ਲਾਲ ਜੀ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਦੀ ਦੁਖਦਾਈ ਖ਼ਬਰ ਨਾਲ ਮਨ ਨੂੰ ਡੂੰਘਾ ਦੁੱਖ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਜੀਵਨ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵਿਛੋੜਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਲਈ ਵੀ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਹੈ।… pic.twitter.com/joDRoSHvef
— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) September 10, 2026
Add GTC Bharat on Google