समाना, पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री ने समाना विधानसभा क्षेत्र के गांव गाजेवास में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों और सुझावों पर चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं का समाधान उनकी दहलीज पर पहुंचकर करने के लिए प्रतिबद्ध है और 'लोक मिलनी' कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।