नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद तरुण चुग को राज्यसभा की महत्वपूर्ण विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समितियों में से एक गृह मंत्रालय संबंधी स्थायी समिति (Standing Committee on Home Affairs) का सदस्य मनोनीत किया गया है।
राज्यसभा के सभापति की ओर से 23 जुलाई 2026 को जारी संसदीय बुलेटिन-II (क्रमांक 66700) के अनुसार, तरुण चुग को गृह मंत्रालय संबंधी संसदीय स्थायी समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
तरुण चुग का इस समिति में शामिल होना महत्वपूर्ण संकेत
गृह मंत्रालय से जुड़ी यह समिति आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, पुलिस सुधार, कानून-व्यवस्था और आपदा प्रबंधन जैसे बेहद महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित मामलों की समीक्षा करती है। ऐसे में सीमा क्षेत्र अमृतसर, पंजाब से आने वाले और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख जैसे महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में लंबे समय तक संगठनात्मक और राजनीतिक स्तर पर काम कर चुके तरुण चुग का इस समिति में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BJP National General Secretary and Rajya Sabha MP Tarun Chugh has been nominated as a member of Parliamentary Standing Committee on Home Affairs and the Consultative Committee for the Ministry of Defence.The nomination to the two important committees comes just days after he… pic.twitter.com/82rVdvHKDF
— Man Aman Singh Chhina (@manaman_chhina) July 26, 2026
बीजेपी पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं तरुण चुग
तरुण चुग लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वह आरएसएस से जुड़े परिवार से आते हैं और वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में भी उनकी भूमिका रही है।
गृह मंत्रालय संबंधी स्थायी समिति में उनके मनोनयन से आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, पुलिस सुधार और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर नीति-निर्माण प्रक्रिया में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।
पंजाब के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
तरुण चुग के मनोनयन पर अमृतसर और पंजाब के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी के जरिए वह पंजाब सहित पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा और शासन व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Add GTC Bharat on Google