Logo

अब क्रिकेट में लगेगा पंजाबी कॉमेंट्री का तड़का, लेजेंड्स लीग की पहल...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 12th 2026 05:57 PM

अब क्रिकेट में लगेगा पंजाबी कॉमेंट्री का तड़का, लेजेंड्स लीग की पहल...
अब क्रिकेट में लगेगा पंजाबी कॉमेंट्री का तड़का, लेजेंड्स लीग की पहल...

GTC Bharat: क्रिकेट दी आवाज़, हुण पंजाबी विच…अब जब बल्ला बोलेगा, तो उसकी आवाज़ पंजाबी में सुनाई देगी। सैटेलाइट टेलीविजन के इतिहास में पहली बार लेजेंड्स लीग क्रिकेट का रोमांच पंजाबी भाषा में सुनाई देगा। 11 मार्च से क्रिकेट प्रेमियों को खेल प्रसारण का एक नया अध्याय देखने को मिलेगा, जब पूरे टूर्नामेंट का प्रसारण पंजाबी कॉमेंट्री के साथ विशेष रूप से GTC Punjabi पर किया जाएगा।

ऊंचे-ऊंचे छक्कों से लेकर आखिरी ओवर के रोमांचक पलों तक, क्रिकेट के दिग्गजों से सजी इस लीग का हर क्षण अब उस भाषा में सुनाया जाएगा जो पंजाब और दुनिया भर में बसे पंजाबी समुदाय के दिलों के करीब है। इस टूर्नामेंट में कई प्रतिष्ठित टीमें और दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। मुकाबले 11 मार्च से 27 मार्च तक भारत के पांच प्रमुख शहरों—हल्द्वानी, ग्वालियर, अमृतसर, ग्रेटर नोएडा और आगरा में खेले जाएंगे।

'पंजाबी भाषा, ऊर्जा हास्य और दिल से जुड़ी है'- GTC नेटवर्क के संस्थापक

इस अहम पहल पर GTC नेटवर्क के संस्थापक रबींद्र नारायण जी ने कहा, “क्रिकेट में हमेशा से जुनून रहा है और पंजाब में भी जुनून की कोई कमी नहीं। हमने बस इन दोनों को एक साथ जोड़ दिया है। जब क्रिकेट की कॉमेंट्री पंजाबी में होगी, तो स्टेडियम में सिर्फ तालियां नहीं गूंजेंगी, बल्कि जश्न मनाया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाबी भाषा ऊर्जा, हास्य और दिल से जुड़ी भाषा है। पंजाबी कमेंट्री के साथ क्रिकेट देखना ऐसा लगेगा जैसे मैच आपके अपने आंगन में ही खेला जा रहा हो।”

11 मार्च से होगा लीग का आगाज़

लीग का आगाज़ 11 मार्च को हल्द्वानी में मुंबई स्पार्टंस और इंडिया कैपिटल्स के बीच होने वाले पहले मुकाबले से होगा। इसके बाद पूरे टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग शहरों में मैच खेले जाएंगे। अमृतसर में कई दोपहर के मुकाबले होंगे, जबकि ग्वालियर और ग्रेटर नोएडा में अहम शाम के मैच आयोजित किए जाएंगे।

GTC Punjabi लाया है क्रिकेट प्रेमियों के लिए सौगात

दर्शकों के लिए यह सिर्फ एक खेल प्रसारण नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पल भी है। पहली बार पंजाबी दर्शक अपनी ही भाषा में क्रिकेट का रोमांच महसूस करेंगे—चौके की खुशी, आखिरी ओवर का तनाव और विकेट गिरने की गूंज—सब कुछ पंजाबी रंग में। 11 मार्च से 27 मार्च तक लेजेंड्स लीग क्रिकेट 4.0 का हर मुकाबला GTC Punjabi पर देखा जा सकेगा।

अब आप तैयार हो जाइये क्योंकि क्रिकेट तैयार है  अपने नए कलेवर के साथ और यक़ीन मानिए इस बार क्रिकेट प्रेमियों को बहुत मज़ा आने वाला है क्योंकि इस बार स्टेडियम में क्रिकेट की गूंज तो होगी,  लेकिन उसके सुर पंजाबी में होंगे।

ताज़ा समाचार
बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"
बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"
लद्दाख के लोगों की पुरानी मांग पूरी, 5 नए जिलों के गठन पर लगी मुहर...
लद्दाख के लोगों की पुरानी मांग पूरी, 5 नए जिलों के गठन पर लगी मुहर...
चेन्नई में संगीतकार जेम्स वसंथन की कार में तोड़फोड़, CCTV खंगाले जाएंगे
चेन्नई में संगीतकार जेम्स वसंथन की कार में तोड़फोड़, CCTV खंगाले जाएंगे
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: हाई कोर्ट में सेंगर की अपील पर मई में सुनवाई...
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: हाई कोर्ट में सेंगर की अपील पर मई में सुनवाई...
इज़राइली पीएम के भ्रष्टाचार मामले में गवाही टली, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला...
इज़राइली पीएम के भ्रष्टाचार मामले में गवाही टली, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला...
AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, रिजिजू बोले, 'NDA में स्वागत'
AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, रिजिजू बोले, 'NDA में स्वागत'
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा: 10 दिनों में 27 हमले
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा: 10 दिनों में 27 हमले
पश्चिम बंगाल: जगतदल में TMC-BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, 4 आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल: जगतदल में TMC-BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, 4 आरोपी गिरफ्तार
देशभर में लू का कहर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'जेब में प्याज' रखने की दी अनोखी सलाह...
देशभर में लू का कहर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'जेब में प्याज' रखने की दी अनोखी सलाह...
ममता और कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा हमला, आतंकवाद पर दिया बयान...
ममता और कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा हमला, आतंकवाद पर दिया बयान...