Logo

GTC News से खास बातचीत में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत बोले, 'मुझे पंजाबी समझ आती है'

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 12th 2026 05:57 PM

GTC News से खास बातचीत में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत बोले, 'मुझे पंजाबी समझ आती है'
GTC News से खास बातचीत में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत बोले, 'मुझे पंजाबी समझ आती है'

GTC Bharat: Legends League Cricket (LLC) की शुरुआत 11 मार्च से हो चुकी है। इस सीजन में कई पूर्व क्रिकेटर मैदान पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं और मुकाबले देश के चार अलग-अलग शहरों में खेले जा रहे हैं। इस सीजन के मैच कोयंबटूर, अमृतसर, हल्द्वानी और ग्वालियर के स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं।

इसी दौरान जब हमारी GTC News की टीम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर S. Sreesanth से बातचीत की, तो उन्होंने अपने कई अनुभव हमारी टीम से साझा किए।। इस खास बातचीत के दौरान श्रीसंत ने कहा कि उन्हें पंजाबी समझ आती है और यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यहां से उन्हें काफी ऊर्जा मिलती है। इतना ही नहीं उन्होंने हंसते हुए  ये भी कहा, “आप मुझसे पंजाबी में भी कुछ पूछ सकते हैं।”

जब उनसे आज के मैच का सबसे खास पल पूछा गया, तो श्रीसंत ने खिलाड़ी शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson) की तारीफ करते हुए उनकी बल्लेबाजी की सराहना की। उन्होंने कहा, “शेल्डन जैक्सन ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।” मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि “शेल्डन अगले साल हमारी टीम में आ जाओ।”

हाशिम अमला के कैच पर प्रतिक्रिया

श्रीसंत ने हाशिम अमला के कैच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हाशिम भाई तो साउथ अफ्रीका से आए हैं। जिस तरह से वह मैदान में चल रहे हैं, उन्हें देखकर लगता है कि मुझे भी जिम करना पड़ेगा।”

अमृतसर को लेकर कही ये बात

अमृतसर में होने वाले मैचों को लेकर श्रीसंत ने कहा कि वहां पहुंचकर वह जरूर Golden Temple (गुरुद्वारा साहिब) जाएंगे। उन्होंने बातचीत के दौरान “वाहेगुरु” का जाप भी गाया।

ताज़ा समाचार
बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"
बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"
लद्दाख के लोगों की पुरानी मांग पूरी, 5 नए जिलों के गठन पर लगी मुहर...
लद्दाख के लोगों की पुरानी मांग पूरी, 5 नए जिलों के गठन पर लगी मुहर...
चेन्नई में संगीतकार जेम्स वसंथन की कार में तोड़फोड़, CCTV खंगाले जाएंगे
चेन्नई में संगीतकार जेम्स वसंथन की कार में तोड़फोड़, CCTV खंगाले जाएंगे
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: हाई कोर्ट में सेंगर की अपील पर मई में सुनवाई...
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: हाई कोर्ट में सेंगर की अपील पर मई में सुनवाई...
इज़राइली पीएम के भ्रष्टाचार मामले में गवाही टली, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला...
इज़राइली पीएम के भ्रष्टाचार मामले में गवाही टली, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला...
AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, रिजिजू बोले, 'NDA में स्वागत'
AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, रिजिजू बोले, 'NDA में स्वागत'
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा: 10 दिनों में 27 हमले
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा: 10 दिनों में 27 हमले
पश्चिम बंगाल: जगतदल में TMC-BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, 4 आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल: जगतदल में TMC-BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, 4 आरोपी गिरफ्तार
देशभर में लू का कहर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'जेब में प्याज' रखने की दी अनोखी सलाह...
देशभर में लू का कहर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'जेब में प्याज' रखने की दी अनोखी सलाह...
ममता और कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा हमला, आतंकवाद पर दिया बयान...
ममता और कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा हमला, आतंकवाद पर दिया बयान...