लखनऊ, उत्तर प्रदेश: महिला प्रीमियर लीग (WPL) की प्रमुख फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्ज ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रशंसकों को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से ‘UPW Fan Adda’ नामक एक नई पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत उत्तर प्रदेश के चार शहरों में महिलाओं और परिवारों के लिए सुरक्षित और विशेष माहौल में ICC महिला T-20 विश्व कप 2026 के मुकाबलों की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी।
‘Fan Adda’ की शुरुआत 21 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। यह मैच एक साथ चार शहरों—वाराणसी, लखनऊ, आगरा और कानपुर में स्क्रीन किया जाएगा। इसके बाद 28 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले की विशेष स्क्रीनिंग लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
महिलाओं और परिवारों के लिए सुरक्षित माहौल
यूपी वॉरियर्ज की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को ऐसा सुरक्षित और स्वागत योग्य वातावरण प्रदान करना है, जहां वे एक साथ बैठकर महिला क्रिकेट का आनंद ले सकें। फ्रेंचाइजी के अनुसार, सभी स्क्रीनिंग कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और आधिकारिक प्रसारण अधिकारों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे, जिससे दर्शकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण अनुभव मिल सके।
Join us at Fan Adda—an exclusive, Women-First Watch Party by UP Warriorz. We're sending you this link before anyone else to make sure you get a spot.📍 Venue: Lucknow, Varanasi, Agra, Kanpur🕖 When: June 21 | 6:30 PM onwardsSpots are highly limited. pic.twitter.com/XoL8CbLc5z
— UP Warriorz (@UPWarriorz) June 18, 2026
भारत की महिला टीम के ऐतिहासिक सफर से जुड़ने का अवसर
यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2025 में अपना पहला वनडे विश्व कप जीतने के बाद अब T-20 विश्व कप में भी इतिहास रचने की तैयारी कर रही है। यूपी वॉरियर्ज का मानना है कि महिला क्रिकेट के इस सुनहरे दौर में उत्तर प्रदेश के प्रशंसकों को भी टीम इंडिया के सफर का हिस्सा बनने का मौका मिलना चाहिए।
महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता
कैप्री स्पोर्ट्स (Capri Sports) की निदेशक जिनिशा शर्मा ने कहा कि भारत में महिला क्रिकेट को लेकर उत्साह पहले से कहीं अधिक है और उनकी कोशिश है कि यह उत्साह उत्तर प्रदेश के हर कोने तक पहुंचे। उन्होंने कहा, “UPW Fan Adda ऐसे मंच तैयार करने की पहल है जहां महिलाएं और परिवार सहज महसूस करें, एक साथ आएं और इतिहास रच रही भारतीय महिला टीम का उत्साह बढ़ाएं। खेल को उन लोगों तक पहुंचाना जो इससे सबसे अधिक प्रेरित होते हैं, यही यूपी वॉरियर्ज की पहचान है।”
‘यह सिर्फ दर्शक बनने का नहीं, आंदोलन का हिस्सा बनने का मौका’
कैप्री स्पोर्ट्स के क्रिकेट संचालन निदेशक एवं सीओओ क्षेमल वाइंगणकर ने कहा कि भारतीय महिला टीम इस समय एक ऐतिहासिक विरासत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “पिछले साल वनडे विश्व कप जीतकर टीम ने इतिहास रचा था और अब T-20 विश्व कप उस उपलब्धि को विरासत में बदलने का अवसर है। फैन अड्डा के जरिए हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के प्रशंसक सिर्फ दर्शक न बनें, बल्कि इस बदलाव और आंदोलन का हिस्सा बनें।”
Add GTC Bharat on Google