नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की अपनी दो देशों की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट आए। इस दौरे के दौरान उन्होंने नवाचार, प्रौद्योगिकी, आर्थिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के पेरिस से रवाना होने की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा ने भारत और फ्रांस के बीच विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “धन्यवाद फ्रांस! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापक और सफल फ्रांस यात्रा संपन्न की। इस दौरे ने भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को नई गति दी और विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत किया।”
Merci France!PM @narendramodi wrapped up a productive visit to France, marked by wide-ranging engagements. The visit added fresh momentum to the India-France Special Global Strategic Partnership and reinforced the shared commitment to advancing cooperation across key sectors. pic.twitter.com/QHm2zXjCPR
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 18, 2026
परिणाम और संवाद दोनों दृष्टि से सफल रहा दौरा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी यात्रा को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दौरा संवाद और उपलब्धियों, दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने एक्स पर लिखा, “फ्रांस की यह यात्रा सहभागिता और परिणामों के लिहाज से व्यापक रही। इसकी शुरुआत नीस में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम से हुई, जिसके बाद मैं G7 शिखर सम्मेलन के लिए एवियन गया। पेरिस में विवाटेक 2026, भारतीय समुदाय के कार्यक्रम और विभिन्न उद्योग जगत के प्रमुखों से मुलाकात भी इस यात्रा का हिस्सा रही।”
प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, फ्रांसीसी सरकार और वहां के लोगों द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत और फ्रांस की मित्रता और अधिक मजबूत होगी।
This visit to France has been extensive when it comes to engagement and outcomes. It began in Nice, where the Bharat Innovates programme was held, followed by Evian for G7 and then in Paris, where I addressed VivaTech 2026 and a large community programme, as well as met CEOs. I…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2026
विवाटेक 2026 में दिखी भारत की तकनीकी ताकत
पेरिस में आयोजित विवाटेक 2026 कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप इकोसिस्टम और नवाचार के क्षेत्र में हुई प्रगति को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत तकनीक का उपयोग केवल आर्थिक विकास के लिए नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी कर रहा है। उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार आधारित विकास मॉडल पर भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
Glad to have addressed VivaTech 2026 in Paris. Talked about India’s remarkable strides in tech, innovation and StartUps. Highlighted how India is using tech to bring a positive difference in people’s lives.@VivaTech pic.twitter.com/Y06bIteiur
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2026
G-7 सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा
फ्रांस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एवियन में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। इस दौरान वैश्विक शासन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सतत विकास और ग्लोबल साउथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करने के साथ-साथ यूरोप के प्रमुख देशों के साथ रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
Add GTC Bharat on Google