नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र (UN) के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने रविवार, 8 नवंबर को दिवाली के अवसर पर दुनियाभर में त्योहार मनाने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जलते हुए दीये की रोशनी इस बात की याद दिलाती है कि छोटे-छोटे प्रयास भी अंधकार को दूर कर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में वोल्कर तुर्क ने पारंपरिक दीये को रोशनी की ताकत और व्यक्तिगत प्रयासों के महत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा, "जलते हुए दीये की गर्म और सुंदर रोशनी हमेशा इस बात की याद दिलाती है कि थोड़ी-सी रोशनी भी अंधकार को दूर कर सकती है और छोटे-छोटे प्रयास सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। दुनिया भर में दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।"
The warm glow of a lit diya🪔is always a beautiful reminder of the power of a little light to cast away darkness, of small efforts to make a positive difference. My warmest wishes for Diwali to all who celebrate this festival around the world. https://t.co/3oMepcot1j
— Volker Türk (@volker_turk) November 8, 2026
संयुक्त राष्ट्र ने भी दी दिवाली की बधाई
संयुक्त राष्ट्र ने भी दिवाली मनाने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं। संगठन ने मिट्टी के दीयों को आशा, ज्ञान की खोज और समृद्धि का प्रतीक बताया। UN ने अपने संदेश में कहा कि भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कई धर्मों के लोग दिवाली मनाते हैं। संगठन ने सभी लोगों को सुरक्षित और खुशहाल दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
Happy Diwali from all of us at United Nations in India!
May the festival of lights bring peace, joy, and prosperity to you and your loved ones
✨🪔✨🪔✨🪔✨🪔✨🪔✨🪔✨🪔✨ https://t.co/e4mwOZDHUD
— United Nations in India (@UNinIndia) November 7, 2026
आसियान ने भी दीपावली पर दिया शुभकामना संदेश
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) ने भी क्षेत्र में दीपावली मनाने वाले समुदायों को बधाई दी। संगठन ने अपने संदेश में त्योहार को खुशी, एकजुटता और परिवार के साथ यादगार पल बिताने का अवसर बताया।
रूस और अमेरीका ने भी दीं शुभकामनाएं
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारतीयों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि रोशनी बांटने का त्योहार भारत और रूस के बीच आपसी सम्मान और सद्भावना की भावना को दर्शाता है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी लोगों को रोशनी और खुशियों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
🇷🇺🇮🇳 Russian Ambassador to #India Denis Alipov extended his greetings to our Indian friends on #Diwali!
🪔 Watch his video message! https://t.co/j08kz65vlY
— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) November 8, 2026
अमेरीका में भारतीय मिशनों ने किए सांस्कृतिक आयोजन
अमेरीका और कनाडा में भारतीय राजनयिक मिशनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामुदायिक आयोजनों के जरिए दिवाली मनाई। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल और वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने अपने-अपने राज्यों में 8 नवंबर को दिवाली दिवस घोषित किया। रोड आइलैंड में बोस्टन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने प्रोविडेंस स्टेट हाउस में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। वहीं, सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय मिशन ने सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित रंगोली प्रदर्शनी को भी प्रमुखता से साझा किया।
Watch | Washington, DC: US President Donald Trump celebrated Diwali with a ceremonial diya-lighting ceremony in the Oval Office at the White House.
@realDonaldTrump | @WhiteHouse | @POTUS | @IndianEmbassyUS | @MEAIndia https://t.co/YiIOC0xdu3
— United News of India (@uniindianews) November 7, 2026
अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है दिवाली
दिवाली हिंदू, जैन, सिख और अन्य समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर घरों और सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाए जाते हैं।
The Embassy of India extends warm wishes to fellow citizens and friends of India in Israel on the joyous occasion of Diwali! 🪔 🇮🇳
May the Festival of Lights illuminate our lives with hope, happiness and positivity, and bring harmony and prosperity to all.
Wishing everyone a bright, beautiful and joyous Diwali! 🙏✨
Video Credit: Mr Sangam Yadav 👏
שגרירות הודו מאחלת חג דיוואלי שמח לבני הקהילה ההודית ולכל ידידי הודו בישראל! 🪔 🇮🇳
מי יתן והאור של החג ימלא את חיינו בתקווה, באושר ובאופטימיות, ויביא עמו הרמוניה, שלום ושגשוג לכולנו.
מאחלים חג דיוואלי שמח, מואר ומלא בשמחה! 🙏✨
קרדיט על הסרטון: מר סנגאם ידב 👏
@narendramodi @PMOIndia @DrSJaishankar @MEAIndia @IsraelMFA @IsraelinIndia
— India in Israel (@indemtel) November 7, 2026
🪔✨ Celebrating Diwali 2026!
To celebrate the Festival of Lights, the Embassy of the Republic of Korea in India organized a special diya decorating workshop.
Wishing everyone a very Happy Diwali!
#HappyDiwali #Diwali2026 #FestivalOfLights #KoreaIndiaFriendship #ROKEmbassyIndia https://t.co/bqCFjsRRBV
— Korean Embassy India (@RokEmbIndia) November 7, 2026
Add GTC Bharat on Google