सुरताज ऑफ पंजाब: GTC पंजाबी का लोकप्रिय म्यूजिकल शो ‘सुरताज ऑफ पंजाब’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि 1 अगस्त, शनिवार को शो के ग्रैंड फिनाले में विजेता के नाम का ऐलान किया जाएगा। जज इस बात का फैसला करेंगे कि फाइनलिस्ट में से कौन ‘सुरताज ऑफ पंजाब’ का खिताब अपने नाम करेगा।‘सुरताज ऑफ पंजाब’ के इस संगीत सफर की शुरुआत बठिंडा से हुई थी। इसके बाद पंजाब के प्रमुख शहरों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और चंडीगढ़ में ऑडिशन आयोजित किए गए। इन ऑडिशन में हजारों प्रतिभागियों ने अपनी गायकी का हुनर दिखाया। हर शहर में प्रतिभागियों को दर्शकों और संगीत प्रेमियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे यह म्यूजिकल प्रतियोगिता और भी रोमांचक बन गई। View this post on Instagram A post shared by GTC PUNJABI (@gtcpunjabionline)जजों ने परखी प्रतिभागियों की प्रतिभाशो के जज जयदेव कुमार, ज्योतिका टांगरी और गुरमीत सिंह ने अलग-अलग राउंड में प्रतिभागियों के गायन कौशल को परखा। प्रतियोगियों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से जजों का दिल जीतने की कोशिश की और अब मुकाबला ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ग्रैंड फिनाले में कौन-सा प्रतिभागी जजों और दर्शकों का दिल जीतकर ‘सुरताज ऑफ पंजाब’ का विजेता बनेगा?आप इस रोमांचक मुकाबले को देखना बिल्कुल न भूलें—‘सुरताज ऑफ पंजाब’ का ग्रैंड फिनाले, 1 अगस्त, शनिवार शाम 7 बजे, सिर्फ GTC पंजाबी पर।